न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना / दिल्ली में आज से शराब पर 70% 'विशेष कोरोना शुल्क'

भारत में आज लॉकडाउन 3.0 के पहले दिन यानी सोमवार को शराब की दुकानें खुलीं तो देशभर में ख़रीददारों की लाइन लग गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 May 2020 10:58:46

कोरोना / दिल्ली में आज से शराब पर 70% 'विशेष कोरोना शुल्क'

भारत में आज लॉकडाउन 3.0 के पहले दिन यानी सोमवार को शराब की दुकानें खुलीं तो देशभर में ख़रीददारों की लाइन लग गई। भारत के क़रीब हर हिस्से से यही ख़बर आई कि लोग शराब की दुकानों पर टूट पड़े। कुछ जगहों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रही भीड़ को तितर-बितर किया।

इस ख़बर को कई अख़बारों ने अपने पहले पन्ने पर जगह दी है। दैनिक जागरण ने सुर्ख़ी लगाई है, 'खुले ठेके तो छलका सब्र का पैमाना।'

corona,lockdown,long queue outside liquor shop,police resorts lathicharge in delhi,coronavirus,news,news in hindi

वहीं जनसत्ता ने लिखा है, 'मय के उमड़े आशिकों ने नियम क़ानूनों को रखा ताक पर,' और नवभारत टाइम्स ने सुर्ख़ी लगाई है, 'मानो सारी मेहनत पर दारू फिर गई'।

सोशल डिस्टेंसिंग तो दूर भीड़ इतनी बढ़ गई कि उसे क़ाबू करने के लिए दिल्ली समेत कई जगहों पर पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा है।

अब दिल्ली सरकार ने इससे निपटने का शायद नया तरीक़ा निकाला है। कोरोना संकट के बीच केजरीवाल सरकार मंगलवार से शराब पर 70% 'विशेष कोरोना शुल्क' वसूलेगी। इसके आदेश देर रात जारी किए गए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस टैक्स को स्पेशल कोरोना फीस नाम दिया है। आदेश में कहा गया है कि पुलिस सुबह 9 बजे से शाम 6:30 बजे तक दुकानें खुलवाए।

लॉकडाउन के तीसरे फेज में ऑरेंज और ग्रीन जोन में शराब की दुकानें खोलने की इजाजत दी गई, लेकिन इन दुकानों पर लॉकडाउन की धज्जियां उड़ीं। लोग सोमवार सुबह 5 बजे से ही लाइनों में लग गए। कई दुकानों के बाहर दो किलोमीटर लंबी लाइनें लग गईं। शराब के लिए लोग सोशल डिस्टेंसिंग को भूल गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा

आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला

एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?

17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी

क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा

रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक

DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल

31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग

24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो

क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ