न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रमिक स्पेशल ट्रेन / मजदूरों ने कहा - 860 रु देकर खरीदा टिकट

अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों व स्टूडेंट्स को झारखंड लाने का सिलसिला जारी है। सोमवार को धनबाद समेत झारखंड के 10 जिलाें के मजदूराें काे लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन केरल से धनबाद पहुंची।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 May 2020 12:56:49

श्रमिक स्पेशल ट्रेन /  मजदूरों ने कहा - 860 रु देकर खरीदा टिकट

अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों व स्टूडेंट्स को झारखंड लाने का सिलसिला जारी है। सोमवार को धनबाद समेत झारखंड के 10 जिलाें के मजदूराें काे लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन केरल से धनबाद पहुंची। 24 काेच वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन में लगभग 2 हजार श्रमिक थे। इस ट्रेन में धनबाद के अलावे बाेकाराे, गिरिडीह, काेडरमा और संथाल के छह जिलाें के श्रमिक थे। स्टेशन से बाहर आने पर कई मजदूरों ने कहा- 860 रुपए दिए तब केरला सरकार ने टिकट कटा कर उन्हें ट्रेन में बिठाया। धनबाद पहुंचने के बाद सभी मजदूरों को स्क्रीनिंग के बाद बसों की सहायता से उनके जिलों में भेजा जाएगा। यहां 14 दिनों तक सभी मजदूर होम क्वारैंटाइन में रहेंगे।

आपको बता दे, लॉकडाउन 3.0 की शुरुआत में ही प्रवासी मजदूरों का घर वापस जाना एक बड़ा राजनीतिक मसला बन गया है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया है कि इस संकट के वक्त में भी केंद्र सरकार मजदूरों से टिकट का पैसा वसूल रही है। हालाकि, रेल मंत्रालय का कहना है कि इन पूरी यात्राओं के लिए सिर्फ राज्य सरकारों से 15% पैसा वसूला जा रहा है, ऐसे में कोई भी टिकट नहीं बेचा जा रहा है। आरोपों के बीच रेल मंत्रालय ने अपनी सफाई में कहा, 'भारतीय रेलवे प्रवासी मजदूरों के टिकट के लिए सामान्य चार्ज वसूल रही है, वो भी राज्य सरकार से सिर्फ 15% ही लिए जा रहे हैं। रेलवे की ओर से कोई टिकट नहीं बेची जा रही है, सिर्फ उन्हीं यात्रियों को ट्रेनों में बैठाया जा रहा है जिनकी जानकारी राज्य सरकारें दे रही हैं।' रेलवे की ओर से बयान दिया गया है कि श्रमिक ट्रेन से जब मजदूरों को छोड़ दिया जाता है, तो ट्रेन खाली ही वापस आ रही है। यात्रा के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है। हर प्रवासी मजदूर को रेलवे की ओर से मुफ्त खाना और पानी की बोतल दी जा रही है।

कांग्रेस उठाएगी प्रवासी मजदूरों के टिकट का खर्च

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने सोमवार को ही एक संदेश जारी किया था, जिसमें ऐलान किया गया था कि कांग्रेस की प्रदेश इकाइयां प्रवासी मजदूरों के टिकट का खर्च उठाएगी। अब जब रेलवे की सफाई सामने आई है, तब कांग्रेस ने फिर सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि रेलवे अपने आदेश को लेकर दो तरह की बातें बोल रही है, जो आदेश जारी किया गया है उसमें साफ लिखा गया है कि टिकट के पैसे मजदूरों से ही वसूले जाएंगे। कांग्रेस ने मांग की है कि इस ऑर्डर को तुरंत वापस लिया जाए।

इधर, राजस्थान काेटा में फंसे राज्य के 10 जिलाें के 956 स्टूडेंट्स को लेकर श्रमिक (प्रवासी) एक्सप्रेस रविवार शाम 4 बजे धनबाद पहुंची। 19 घंटे में 1322 किलाेमीटर का सफर तय कर धनबाद पहुंचे बच्चों को बोगियों से निकलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए पहले एक बोगी से छात्रों को निकाला गया, उनकी जांच हुई, फिर उन्हें परिसार से बाहर भेजा गया। इसके बाद दूसरी बोगी से बच्चों को निकाला गया। फिर धनबाद के स्टूडेंटस काे छाेड़कर बाकी जिलाें के स्टूडेंट्स काे बसों से संबंधित जिला भेज दिया गया।

इधर, डीएस कॉलोनी में सोमवार को एक मोबाइल एटीएम लाई गई। लोगों ने इससे कैश निकाला। दरअसल, कंटेनमेंट एरिया हाेने के कारण 15 दिनों से यहां कर्फ्यू लागू है। घरों से निकलने पर पाबंदी और एटीएम तक जाने की छूट नहीं होने की वजह से मोबाइल एटीएम की सुविधा दी गई। वहीं, खाद्य सामग्री सहित अन्य जरूरी सामान लाेगाें तक मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन ने कुछ दुकानाें काे चिह्नित किया है। वालेंटियर्स के जरिए दुकानदार लाेगाें तक सामान पहुंचा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ