न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन / नालियों में बह रही है लाखों लीटर फ्रेश बियर

लॉकडाउन की वजह से होटल-रेस्टोरेंट बार सभी बंद है जिसके वजह से बियर प्लांट्स को हजारों लीटर फ्रेश बियर नालियों में बहानी पड़ रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Apr 2020 10:07:38

लॉकडाउन / नालियों में बह रही है लाखों लीटर फ्रेश बियर

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए देश में 3 मई तक लॉकडाउन है। लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown in India) की वजह से होटल-रेस्टोरेंट बार सभी बंद है जिसके वजह से बियर प्लांट्स को हजारों लीटर फ्रेश बियर नालियों में बहानी पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर की माइक्रोब्रुअरीज हजारों लीटर ताजा बियर को नालियों में बहाने के लिए मजबूर हैं। एनसीआर में अब तक करीब 1 लाख लीटर तक फ्रेश बियर गलियों में बहा दी गई है।

दरअसल, फ्रेश बियर प्लांट में पड़ी हुई थी और बोतलों में नहीं रखे गए थे। इसे खराब होने से बचाने में इसकी कीमत से कहीं ज्यादा लागत आ रही है, इसलिए बियर प्लांट ने इसे नालियों में बहाने का फैसला किया।

coronavirus,coronavirus lockdown in india,beer plants,ncr,fresh beer in drains,coronavirus news,news,lockdown news,news in hindi

लॉकडाउन में होम डिलिवरी की मांग

ब्रुअरी कंसल्टेंट ईशान ग्रोवर ने बताया कि बियर को फ्रेश रखने के लिए प्लांटों को उसे एक निश्चित तापमान पर रखना पड़ता है और हर रोज उसकी मॉनिटरिंग भी जरूरी होती है। सामान्य दिनों में इस तरह का स्टॉक जमा ही नहीं होता था। ग्रोवर ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि राज्य सरकार फ्रेश बियर की ग्लास, जग या जार जैसी चीजों में पैकिंग के बाद होम डिलिवरी की इजाजत देंगी, जैसा विदेश में हो रहा है। उन्होंने कहा, 'हर कोई रेस्ट्रॉन्ट से होम डिलिवरी की बात कर रहा है लेकिन ब्रुअरी ओनर्स को बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है। यहां तक कि एक्साइज डिपार्टमेंट भी सिर्फ शराब की दुकानों को खोलने की बात कर रहा है जबकि उनके प्रॉडक्ट्स लंबे समय तक खराब नहीं होते।'

ब्रुअर्स का कहना है कि मुसीबत सिर्फ लॉकडाउन तक ही नहीं है। लॉकडाउन के बाद भी कस्टमर वायरस के डर और सोशल डिस्टेंसिंग की चिंताओं की वजह से पहले जैसे ही बियर की दुकानों पर लौटेंगे, इसकी संभावना कम है। उनका कहना है कि 4 हफ्ते पहले जब लॉकडाउन का ऐलान हुआ था तब ज्यादातर बियर प्लांट अपनी पूरी क्षमता पर भरे हुए थे। तब से ही वे अपने स्टॉक का रखरखाव कर रहे हैं। ब्रुअर्स को न सिर्फ प्रॉडक्शन कॉस्ट का नुकसान होने जा रहा है बल्कि लाइसेंस फी और ड्यूटी का भी नुकसान हुआ है, जिसका उन्होंने अडवांस में भुगतान कर दिया है।

स्ट्राइकर ऐंड सोइ 7 के ललित अहलावत ने अपने गुरुग्राम के साइबर-हब आउटलेट से 5,000 लीटर बियर नाली में बहाया। उन्होंने इसकी वजह बताई अतिरिक्त बिजली की जरूरत और मैनपावर कॉस्ट। अहलावत कहते हैं, 'हमें अपने बियर को बहाने या इसे मेंटेन रखने के लिए पैसे बहाने में से किसी एक का चुनाव करना था। लॉकडाउन के चौथे दिन ही हमने इन्हें बहा दिया।' इसी तरह प्रैंकस्टर के प्रमोटर को 3 हजार लीटर बियर फेंकनी पड़ी।

coronavirus,coronavirus lockdown in india,beer plants,ncr,fresh beer in drains,coronavirus news,news,lockdown news,news in hindi

लाइसेंस फी और ड्यूटी का भी नुकसान

नैशनल रेस्ट्रॉन्ट असोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) की गुरुग्राम यूनिट के हेड बंगा ने स्टेट एक्साइज डिपार्टमेंट को लिखा है कि अप्रैल में लाइसेंसों के रीन्यूअल की फी न ली जाए। उन्होंने बताया कि माइक्रोब्रुअरी लाइसेंस पर ही हर महीने लाखों का खर्च आता है। बंगा ने कहा, 'हमारा ऑपरेशन पूरी तरह बंद है लेकिन अगर लाइसेंस फी, ड्यूटीज और टैक्सेज को 6 महीने तक के लिए न लगाया जाए तो हम शायद अपने स्टाफ को सैलरी देने की स्थिति में होंगे।' उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद भी वे राज्य सरकारों से सालाना पेमेंट लेने के बजाय तिमाही फीस लेने की गुजारिश करेंगे क्योंकि ज्यादातर आउटलेट्स को उबरने में लंबा वक्त लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
अंकिता भंडारी केस में क्यों आया दुष्यंत गौतम का नाम? वायरल ऑडियो से शुरू हुआ विवाद, जानें पूरा मामला
अंकिता भंडारी केस में क्यों आया दुष्यंत गौतम का नाम? वायरल ऑडियो से शुरू हुआ विवाद, जानें पूरा मामला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन