न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने के पीछे ये है PM मोदी की गणित

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से 21 दिन का लॉकडाउन अब 3 मई तक कर दिया गया है। आज सुबह देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ये बात बताई

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Apr 2020 1:36:31

3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने के पीछे ये है PM मोदी की गणित

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से 21 दिन का लॉकडाउन अब 3 मई तक कर दिया गया है। आज सुबह देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ये बात बताई। देश में बढ़ते मामलों को देखते तो यह पहले से कन्फर्म था कि लॉकडाउन बढ़ेगा और यह लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ेगा लेकिन इसको 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। बहुत से लोग इस बात से हैरान हैं कि आखिर पीएम मोदी ने 19 दिन का लॉकडाउन किस हिसाब से लागू किया। ना तो ये तीन हफ्ते हैं, ना ही दो हफ्ते, ना ही महीना खत्म होने का दिन। सभी हैरान हैं कि आखिर 3 मई ही क्यों? 30 अप्रैल क्यों नहीं? या फिर 5 मई क्यों नहीं? आइए समझाते हैं ये 3 मई वाला गणित।

सरकार के सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार इस लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक ही बढ़ाना चाहती थी लेकिन राज्यों के कहने पर इस लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाया गया। दरअसल, 1 मई को विश्व मजदूर दिवस की छुट्टी है, उसके बाद 2 मई शनिवार और 3 मई रविवार को वीकेंड की छुट्टी। ऐसे में राज्यों ने लॉकडाउन को तीन दिन आगे बढ़ाने का प्रस्ताव दिया। ऐसे में तीन दिन को आगे बढ़ाने से क्या होगा तो इसके पीछे भी एक गणित है। दरअसल, कोरोना के मामले में इसके लक्षण दिखने में 7-14 दिन लग जाते हैं। ऐसे में अगर इन 16 दिनों में 3 दिन और जुड़ने से 19 दिन का समय मिल गया है, जिसमें कोरोना वायरस की तस्वीर और साफ हो सकती है।

आपको बता दे, पीएम मोदी ने आज के संबोधन में कहा कि सभी का यही सुझाव है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। कई राज्य तो पहले से ही लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला कर चुके हैं। साथियों, सारे सुझावों को ध्यान में रखते हुए ये तय किया गया है कि भारत में लॉकडाउन को अब 3 मई तक और बढ़ाना पड़ेगा। यानि तीन मई तक हम सभी को, हर देशवासी को लॉकडाउन में ही रहना होगा। इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है जैसे हम करते आ रहे हैं।

छूट की थी उम्मीद, लेकिन अब और सख्त हुआ लॉकडाउन, मोदी ने देशवासियों मांगे 7 वचन
लॉकडाउन क्यों बढ़ाया, जानें क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका