आरोग्य सेतु ऐप (Aarogya Setu) में डेटा सेफ्टी की चिंताओं के बीच सरकार ने बुधवार को सफाई देते हुए कहा कि किसी यूजर की निजी जानकारियां लीक होने का खतरा नहीं है। सरकार ने कहा सुरक्षा मानकों का कोई उल्लंघन नहीं हो रहा है। हम लगातार सिस्टम को अपग्रेड और टेस्टिंग कर रहे हैं। सरकार को यह सफाई इसलिए देनी पड़ी क्योंकि, आधार सिस्टम में खामियां बताने वाले फ्रांस के एथिकल हैकर (साइबर एक्सपर्ट) एलिअट एल्डर्सन ने मंगलवार को आरोग्य सेतु ऐप के लिए भी सरकार को चैलेंज किया था। सरकार ने कहा है कि हम हैकर से बात कर चुके, चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल, एथिकल हैकर ने मंगलवार को कहा था कि 90 मिलियन भारतीयों की गोपनीयता दांव पर है। इस दावे के बाद केंद्र सरकार सामने आई और बुधवार सुबह एक विस्तृत बयान में कहा कि 'कोई डेटा या सुरक्षा उल्लंघन नहीं था' और कहा कि 'किसी भी उपयोगकर्ता की कोई भी व्यक्तिगत जानकारी इस एप के कारण खतरे में साबित नहीं हुई है।'
हैकर ने ये भी कहा कि राहुल गांधी सही थे। ऐसा इसलिए कहा क्योंकि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले आरोग्य सेतु ऐप में डेटा की सुरक्षा का सवाल उठाया था। 'आरोग्य सेतु ऐप' को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने जवाबी वार किया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस नेता हर दिन 'एक नया झूठ' बोलते हैं। भाजपा ने कहा कि जिन लोगों ने जीवनभर केवल निगरानी रखने का काम किया, वे नहीं समझ सकते कि टेक्नोलॉजी का भलाई के कामों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
#COVID19: 'Aarogya Setu' team issues a statement on data security of the mobile application. pic.twitter.com/vD55tAadis
— ANI (@ANI) May 6, 2020














