न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन की कड़वी हकीकत / घर के लिए रेलवे ट्रैक पर निकल पड़ा परिवार, साथ में 5 साल का बच्चा

हैदराबाद में फंसे मजदूर रेलवे की पटरियों के सहारे पैदल ही 800 KM के सफर पर निकल गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Apr 2020 1:49:16

लॉकडाउन की कड़वी हकीकत / घर के लिए रेलवे ट्रैक पर निकल पड़ा परिवार, साथ में 5 साल का बच्चा

कोरोना वायरस (Coronavirus in India) का संक्रमण और न फैले इसलिए पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) घोषित है। सब बंद है, सड़कों पर गाड़ियों से लेकर सरकारी बसों तक और बाजार से लेकर उद्योग धंधे तक। ऐसे में लॉकडाउन की वजह से प्रवासी मजदूर अपने छोटे-छोट बच्चों के साथ मुंबई-आगरा, मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर चिलचिलाती धूप और गर्मी के बावजूद साइकिल से, पैदल चलकर हजारों किलोमीटर दूर स्थित अपने घर तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। हालाकि, केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार भी प्रवासी मजदूरों से विनती कर रही है कि वे जहां पर है वही रुके रहे। इन प्रवासी मजदूरों के लिए रहने-खाने के इंतजाम भी सरकार द्वारा किया जा रहा है। इन तमाम प्रयासों के बावजूद प्रवासियों के अपने गांव-घर लौटने का सिलसिला थम नहीं रहा।

walked 800 km,lockdown,small  kid,chandrapur,madhya pradesh,telangana,coronavirus,news,news in hindi

हैदराबाद में फंसे मजदूर रेलवे की पटरियों के सहारे पैदल ही 800 KM के सफर पर निकल गए हैं। 7 दिन तक पैदल चलने के बाद एक मजदूर परिवार महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में पहुंचा तो उनका हाल बेहाल था। इन्हें अभी और 400 KM चलकर अपने घर पहुंचना था। ये मजदूर परिवार एक 5 साल के छोटे बच्चे के साथ पैदल ही मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में अपने घर के लिए निकला है, जिसकी दूरी हैदराबाद से करीब 800 KM है। रास्ते में जो खाने को मिला, उसी के सहारे ये अपने घर जाने को मजबूर है।

दरअसल, हैदराबाद में इनके खाने-पीने की भी समस्या पैदा हो गई थी। इसी बीच इनका ठेकेदार भी इन्हें छोड़ कर चला गया, इसलिए इन्हें मजबूरन वहां से पलायन करना पड़ा।

walked 800 km,lockdown,small  kid,chandrapur,madhya pradesh,telangana,coronavirus,news,news in hindi

मुंबई से गोरखपुर साइकिल पर निकल पड़े मजदूर

ऐसा ही एक और मामला देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सामने आया है यहां 20 श्रमिकों का जत्था साइकिल से ही 1700 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए रवाना हुआ। इन मजदूरों ने राशन की समस्या के कारण इस तरह का निर्णय लेने का दावा किया। श्रमिकों ने सरकार पर मदद न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास अब पैसे बचे नहीं थे, वहां काम चल नहीं रहा था। ऐसे में बचे पैसों से साइकिल खरीदकर घर लौटने के सिवाय उनके पास कोई और रास्ता नहीं बचा था।

walked 800 km,lockdown,small  kid,chandrapur,madhya pradesh,telangana,coronavirus,news,news in hindi

बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देशव्यापी संक्रमण न फैले, इसलिए 25 मार्च से 14 अप्रैल तक 21 दिन का लॉकडाउन किया गया था। इसके बाद फिर 15 अप्रैल से 3 मई तक 19 दिन का लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक और निजी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है, इसलिए लोग पैदल या किसी और साधन की मदद से जैसे-तैसे अपनी मंजिल तक पहुंचने की कोशिश कर रहे है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ