न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नांदेड़ से पंजाब पहुंचा कोरोना, 8 लोग निकले पॉजिटिव

पंजाब में उस वक्त हड़कंप मच गया जब महाराष्ट्र के नांदेड़ से लौटे 8 श्रद्धालु कोरोना संक्रमित पाए गए। इन 8 में से 5 लोग तरन तारन जिले के है जहां अब तक एक भी कोरोना मरीज नहीं था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Apr 2020 5:33:49

नांदेड़ से पंजाब पहुंचा कोरोना,  8 लोग निकले पॉजिटिव

पंजाब में उस वक्त हड़कंप मच गया जब महाराष्ट्र के नांदेड़ से लौटे 8 श्रद्धालु कोरोना संक्रमित पाए गए। इन 8 में से 5 लोग तरन तारन जिले के है जहां अब तक एक भी कोरोना मरीज नहीं था। आशंका जताई जा रही है ये सभी श्रद्धालु अपने-अपने वाहनों से पंजाब लौटे हैं। कोरोना के बढ़ते खतरे के मद्देनजर पंजाब सरकार ने नांदेड़ से आने वाले हर शख्स का कोरोना टेस्ट कराने का फैसला किया है। नांदेड़ से लौटने वाले 8 कोरोना मरीजों में से 5 तरन तारन के सुरसिंह गांव से हैं जबकि 3 कपूरथला के फगवाड़ा से हैं।

तरनतारन में नांदेड़ से लौटे श्रद्धालुओं की सुरसिंह अस्पताल में स्क्रीनिंग भी हुई थी और उनमें कोई लक्षण सामने नहीं आए थे। प्रशासन ने सुरसिंह गांव और लाहुका को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। यहां एंट्री और एग्जिट पॉइंट सील कर दिए हैं। डेप्युटी कमिश्नर प्रदीप सबरवाल ने बताया कि प्रशासन मरीजों के इलाज के लिए व्यवस्था कर रहा है और साथ ही वे किस-किस के संपर्क में आए इसका पता लगाया जा रहा है।

तरन तारन एसडीएम रजनीश अरोड़ा ने बताया कि नांदेड़ से 35 और श्रद्धालु सोमवार को यहां पहुंचे जिन्हें उनके घर भेजने से पहले सरहाली कालां सरकारी अस्पताल में स्क्रीनिंग कराई जा रही है। सभी को 14 दिन के लिए घर पर ही क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है। ये सभी बुर्ज राय, बालारे और पंटकोटा गांव से हैं।

पंजाब सरकार द्वारा सिख श्रद्धालुओं को लाने वाली 80 लग्जरी बसें सोमवार को नांदेड़ से रवाना हो गई हैं। बस में 52 यात्रियों के बैठने की क्षमता है लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक बस में केवल 35 यात्री बिठाए गए। बस को पंजाब पुलिसकर्मी और ट्रांसपोर्ट अधिकारी एस्कॉर्ट कर रहे हैं। सभी श्रद्धालु पंजाब से 14 अलग-अलग जगहों में 4 दिन में पहुंचेंगे। ज्यादातर श्रद्धालु नांदेड़ में होला मोहल्ला त्योहार में शामिल होने आए थे। ये सभी शहर में एक महीने से फंसे थे और यात्री निवास में रह रहे थे।

सिखों का प्रमुख गुरुद्वारा है हजूर साहिब

हजूर साहिब सचखंड गुरुद्वारा नांदेड़ का प्रमुख गुरुद्वारा है। हर साल यहां दुनियाभर से लाखों श्रद्धालु आते हैं। बंगई ने बताया कि करीब 4,000 श्रद्धालु नांदेड़ में लॉकडाउन के शुरू होने के साथ ही फंसे हुए हैं। इनमें से ज्यादातर पंजाब से हैं। करीब 1 हजार श्रद्धालुओं को तीन समूहों में पहले ही घर भेजा जा चुका है। वे अपने-अपने घरों को पहुंच चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ