न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र / कोरोना से 3 और पुलिसकर्मियों की हुई मौत, अब तक 85 की जा चुकी है जान

राज्य में कोरोना का कहर इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि कोरोना की रोकने के लिए लगाए गए कोरोना योद्धा पुलिसकर्मी भी इसकी चपेट में तेजी से आते जा रहे हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Jul 2020 3:41:57

महाराष्ट्र / कोरोना से 3 और पुलिसकर्मियों की हुई मौत, अब तक 85 की जा चुकी है जान

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में ठीक 120 दिन पहले 17 मार्च को कोरोना संक्रमण से पहली मौत हुई थी। अब राज्य में यह आंकड़ा 11 हजार के पार हो गया है। यहां औसतन हर दिन 93 लोगों ने दम तोड़ा है।

राज्य में कोरोना का कहर इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि कोरोना की रोकने के लिए लगाए गए कोरोना योद्धा पुलिसकर्मी भी इसकी चपेट में तेजी से आते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें को कोरोना की चपेट में आने से 3 और पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है।कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बाद से अब तक महाराष्ट्र पुलिस के कुल 85 कर्मियों की मौत हो चुकी है।

अब तक 6400 पुलिसकर्मी हुए संक्रमित

इस बात की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राज्य में अब तक कुल 6 हजार 400 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों मे से 5 हजार 100 पुलिसकर्मी को उपचार के बाद अस्पताल से घर भेजा जा चुका है। वहीं 150 अधिकारियों सहित 1 हजार 213 पुलिसकर्मियों का विभिन्न अस्पतालों में अभी भी उपचार चल रहा है।

बता दें कि महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना वायरस का असर तेजी से देखने को मिल रहा है। मुंबई पुलिस के सर्वाधिक तीन अधिकारियों सहित 48 पुलिसकर्मियों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि मार्च में लॉकडाउन लागू होने के बाद से पुलिसकर्मियों पर हमले की 313 घटनाएं और स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले की 54 घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन हमलों के संबंध में 879 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने धारा 188 के तहत 1,77,491 मामले दर्ज करके 30 हजार 452 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 91 हजार 805 वाहनों को जब्त किया गया है।

बता दे, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 8 हजार 641 नए केस बढ़े और 266 लोगों की मौत हो गई। अब राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1 लाख 14 हजार 648 हो गई है और मौत का आंकड़ा 11 हजार 194 हो गई है। अब तक राज्य में 1 लाख 58 हजार 140 लोग ठीक हो चुके हैं। मुंबई में सबसे ज्यादा 97 हजार 950 मामले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत