न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका में एक दिन में सामने आए कोरोना के 21,309 नए केस, ट्रंप का लॉकडाउन से इनकार

अमेरिका (America) में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,23,000 से ज्यादा हो गयी है जबकि इससे 2,200 से ज्यादा मौतें भी हो चुकी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 29 Mar 2020 2:11:12

अमेरिका में एक दिन में सामने आए कोरोना के 21,309 नए केस, ट्रंप का लॉकडाउन से इनकार

अमेरिका (America) में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,23,000 से ज्यादा हो गयी है जबकि इससे 2,200 से ज्यादा मौतें भी हो चुकी हैं। विश्व में कोरोना वायरस से संक्रमित सबसे ज्यादा लोग फिलहाल अमेरिका में हैं और शनिवार को इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। सिर्फ 24 घंटों में अमेरिका में 525 लोगों की मौत दर्ज की गई है वहीं एक दिन में 21,309 मामले सामने आए है। अमेरिका में इस प्रकोप से सर्वाधिक प्रभावित न्यूयॉर्क है जहां 50,000 से ज्यादा मामले या देश में संक्रमण के तकरीबन आधे मामले हैं।

अमेरिका में कोरोना से मौत के मामले सिर्फ तीन दिन में बढ़कर दोगुने हो गए हैं। मृतकों में एक नवजात भी शामिल है। इलिनोइस राज्य के अधिकारियों ने बताया कि वैश्विक महामारी के कारण एक साल से भी कम उम्र के बच्चे की कोविड-19 से मौत का यह दुर्लभ मामला है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और कनेक्टिकट में लॉकडाउन नहीं लागू करने की घोषणा से सभी को चौंका दिया है। ट्रंप ने पहले इसकी घोषणा की थी लेकिन शनिवार देर रात ट्वीट कर ये फैसला वापस ले लिया।

ट्रंप ने शनिवार देर रात ट्वीट कर कहा कि यात्रा परामर्श जारी करना बेहतर उपाय है। राज्य की सीमाएं सील करने की ट्रंप की टिप्पणी पर न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्र्यू कुओमो ने इसे अवैध और 'युद्ध की संघीय घोषणा' बताया था। यात्रा परामर्श में इन तीन राज्यों के निवासियों से अगले दो हफ्ते तक बहुत जरूरी न होने पर किसी भी तरह की यात्रा से बचने की अपील की गई है। इस बीच, कुओमो ने न्यूयॉर्क में होने वाली प्राइमरी (प्राथमिक चुनाव) को अप्रैल से टाल कर जून में कर दिया है। वहीं नर्सों ने और अधिक सुरक्षित उपकरण मुहैया कराने की अपील की है तथा अधिकारियों के उन दावों को गलत बताया कि आपूर्ति पर्याप्त है।

ट्रंप ने 16 मार्च को अपना प्लान बताया था जिसमें उन्होंने संक्रमण की गति को धीमा करने के उपायों पर काम करने की बात कही थी। हालांकि उस दिन के बाद से अब तक अमेरिका में दुनिया के सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज मौजूद हैं। अमेरिका में संक्रमण की गति पहले से कई गुना हो गयी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर