न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन : शराब न मिलने पर सुसाइड कर रहे लोग, केरल के मुख्यमंत्री ने अब निकाला ये रास्ता

केरल में लॉकडाउन का लोगों पर गलत असर पड़ रहा है। यहां शराब न मिलने की वजह से लोग सुसाइड कर रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Mar 2020 1:10:52

लॉकडाउन : शराब न मिलने पर सुसाइड कर रहे लोग, केरल के मुख्यमंत्री ने अब निकाला ये रास्ता

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कदमों को रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। यह लॉकडाउन 14 अप्रैल तक चलने वाला है। ऐसे में लोगों काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन केरल में लॉकडाउन का लोगों पर गलत असर पड़ रहा है। यहां शराब न मिलने की वजह से लोग सुसाइड कर रहे है। रविवार को PTI की खबर के अनुसार, लॉकडाउन के कारण शराब नहीं मिलने से परेशान होकर केरल में दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि त्रिसूर जिले के कोडंगलूर के सुनीश (32) ने कथित तौर पर नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। शराब नहीं मिलने से परेशान होकर नोफल (34) ने आफ्टर शेव लोशन पी लिया। इससे पहले 38 साल के दिहाड़ी मजदूर सनोज ने शराब नहीं मिलने से परेशान होकर शुक्रवार को अपने घर के पास पेड़ से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। अब केरल सरकार ने इसका समाधान निकाला है। सरकार ने डॉक्टरों के पर्चे पर शराब की आपूर्ति की अनुमति दी है। मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन ने आबकारी विभाग को डॉक्टर का पर्चा होने पर शराब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। कई लोगों ने शराब न मिलने पर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद ये फैसला किया गया। सीएम ने कहा कि सरकार शराब की ऑनलाइन बिक्री के विकल्प पर भी विचार कर रही है क्योंकि शराब की अचानक अनुपलब्धता सामाजिक समस्याओं का कारण बन सकती है।

इसके अलावा केरल सरकार ने आबकारी विभाग से ये भी कहा है कि वह नशामुक्ति केंद्रों में नशे के आदी लोगों का नि: शुल्क उपचार करें। हालांकि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने विजयन के फैसले पर सवाल उठाए हैं। IMA ने कहा है कि शराब के लिए लिखने से इलाज का अधिकार रद्द हो सकता है। हम इसे केरल के मुख्यमंत्री के ध्यान में लाए हैं। उन लोगों को वैज्ञानिक उपचार दिया जाना चाहिए जो कि शराब के आदी हैं। इसका उपचार घर पर या अस्पतालों में दवाओं के साथ किया जा सकता है। उन्हें शराब की पेशकश करना वैज्ञानिक रूप से स्वीकार्य नहीं है।

बता दे, भारत में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और केरल से सामने आ रहे है। केरल में 194 लोग इस वायरस से संक्रमित है वहीं 1 की जान इस वायरस की वजह से चली गई है। इसके साथ ही 20 लोग इस वायरस से निजात पा चुके है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका