न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रंप के कार्यक्रम में शामिल हुआ कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ड्रंप के कार्यक्रम में कोराना संक्रमित के पहुंचने की खबर सामने आने से हड़कंप मच गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 08 Mar 2020 12:24:31

ट्रंप के कार्यक्रम में शामिल हुआ कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस अब तक करीब 85 देशों में फैल चुका है। लगभग 3300 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, शनिवार को अमेरिका के वाशिंगटन राज्य में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण 2 और लोगों ने दम तोड़ दिया। अमेरिका में कोरोना वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 तक पहुंच गई है। कोविड-19 (COVID-19) ने अब अमेरिका के आधे राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस प्रकोप के पैर फैलाने के साथ ही यहां रोजमर्रा का जीवन बुरी तरह बाधित हुआ है। यहां सारे म्यूजिक कॉन्सर्ट और कॉन्फ्रेंस रद्द कर दिए गए हैं और विश्वविद्यालयों ने छात्रों को घर पर रहने और ऑनलाइन क्लास में शामिल होने को कहा है।

वहीं, इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ड्रंप के कार्यक्रम में कोराना संक्रमित के पहुंचने की खबर सामने आने से हड़कंप मच गया। अमेरिका में शीर्ष राजनीतिक कंजर्वेटिव्स के एक सम्मेलन में यह शख्स शरीक हुआ। इस सम्मेलन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति माइक पेंस भी शामिल हुए थे।

दुनिया में कोरोना वायरस से होंगी 1.5 करोड़ लोगों की मौत

वाशिंगटन के पास 26-29 फरवरी को हुए इस कार्यक्रम में ट्रंप और पेंस के अलावा कई कैबिनेट सदस्य और वाइट हाउस के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए थे।

कार्यक्रम के आयोजक अमेरिकन कंजर्वेटिव यूनियन ने ट्वीट किया, ‘यह वायरस सम्मेलन से पहले फैला था। न्यू जर्सी के एक अस्पताल ने व्यक्ति की जांच की और पॉजिटिव नतीजे की घोषणा की।’ इस व्यक्ति को अलग रखा गया है और वह न्यू जर्सी में डॉक्टरों की निगरानी में है। बयान में कहा गया है, ‘इस व्यक्ति का राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति से कोई संपर्क नहीं था और वह मुख्य सभागार में कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुआ।’

बता दे, अमेरिकी संसद ने 8.3 बिलियन डॉलर (61000 करोड़ रुपये ) बजट को मंजूरी दे दी है। जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सिर्फ 2 बिलियन डॉलर से अधिक की राशि की मांग की थी।

रिपोर्ट में दावा - कोरोना से अमेरिका में जा सकती है तकरीबन 4.8 लाख लोगों की जान

coronavirus,america,coronavirus donald trump,world news,coronavirus news

आपको बता दे, भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को 5 और मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में अब कोरोना वायरस के 39 मामले हो गए हैं। केरल में कोरोना के 5 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बताया कि कोरोना वायरस से पीड़ित 5 लोगों को आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। ये सभी मामले पथानामथिट्टा जिले में सामने आए हैं। यहां हाल ही में 3 लोग इटली से लौटे थे। इनको कोराना का संक्रमण था और इसकी वजह से दो अन्य लोग भी वायरस का शिकार हो गए। उन्हें पथानामथिट्टा के अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

कोरोना वायरस की वजह से चीन में इस बिजनेस को हुआ फायदा, कमाई में आया जबरदस्त उछाल

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ