न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस खतरनाक बीमारी से जूझ रही हैं शमिता शेट्टी, वीडियो किया शेयर, बाबिल खान का हुआ ब्रेकअप

मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बहन एक्ट्रेस शमिता शेट्टी इन दिनों काफी बीमार हैं। इसकी जानकारी खुद शमिता ने अपने सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 May 2024 6:48:57

2 News : इस खतरनाक बीमारी से जूझ रही हैं शमिता शेट्टी, वीडियो किया शेयर, बाबिल खान का हुआ ब्रेकअप

मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बहन एक्ट्रेस शमिता शेट्टी (45) इन दिनों काफी बीमार हैं। इसकी जानकारी खुद शमिता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट के जरिये दी है। शमिता खतरनाक बीमारी एंडोमेट्रियोसिस से जूझ रही हैं। इसके चलते वह अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें सर्जरी से भी गुजरना पड़ा है। शमिता ने इसके बारे में बात करते हुए अस्पताल के बिस्तर से ही वीडियो बनाया है, जिसमें उन्होंने हर महिला के लिए एक चेतावनी दी है।

शमिता ने वीडियो शेयर करते हुए एक लंबा कैप्शन भी लिखा। शमिता ने कहा कि क्या आप जानते हैं कि लगभग 40% महिलाएं एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित हैं.. और हममें से ज्यादातर लोग इस बीमारी से अनजान हैं!!! मैं अपने दोनों डॉक्टरों, मेरी गायनेक डॉ. नीता वार्टी और मेरी जीपी डॉ. सुनीता बनर्जी को धन्यवाद देना चाहती हूं कि वे तब तक नहीं रुके जब तक उन्हें मेरे दर्द का मूल कारण पता नहीं चल गया! अब जबकि मेरी यह बीमारी चिकित्सा और सर्जरी के जरिये हटा दी गई है तो मैं अच्छे स्वास्थ्य और अब और अधिक शारीरिक रूप से दर्द मुक्त दिनों की आशा कर रही हूं!'

वीडियो में शमिता, शिल्पा से बात कर रही हैं। शमिता कह रही हैं कि सभी महिलाएं गूगल करें कि एंडोमेट्रियोसिस क्या है, ये आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। इस पर शिल्पा कहती हैं कि ऐसा करना क्यों जरूरी है जिस पर शमिता कहती हैं कि आपको ये बीमारी होगी और आपको इसका अंदाजा भी नहीं होगा। ये बहुत पेनफुल है और बहुत तकलीफ देती है। वीडियो शमिता ने सर्जरी से ठीक पहले बनाया है। शमिता के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह आखिरी बार पिछले साल 'द टेनेंट' वेब सीरीज में नजर आई थीं। 'बिग बॉस 15' और 'बिग बॉस ओटीटी' में भी शमिता का जलवा देखने को मिला था। शमिता को फिल्म 'मोहब्बतें' से पहचान मिली थी।

बाबिल ने मिस्ट्री गर्ल के साथ शेयर की तस्वीरों की सीरीज

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए एक्टिंग की दुनिया में करिअर बनाने में लगे हुए हैं। बाबिल ने साल 2022 में फिल्म 'कला' से डेब्यू किया था। बाबिल इस समय एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वे मिस्ट्री गर्ल के साथ हैं। बाबिल ने इंस्टाग्राम पर एक लड़की के साथ तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की, जिसके साथ उन्होंने 'दिल टूटने' और उससे 'आगे बढ़ने' के बारे में बात की। युवती का चेहरा स्पष्ट नहीं है।

मोनोक्रोम तस्वीरों में बाबिल लड़की के साथ हंसते और मुस्कुराते दिख रहे हैं। बाबिल ने लिखा कि कैसे वह उन्हें याद करते हैं, उनके हाथ पकड़ते हैं, उनका स्कूबा गियर पकड़ते हैं और उन्हें उनकी मिस्ट्री गर्ल को याद करना पसंद है। बाबिल ने फोटो के साथ लिखा, “आगे बढ़ने का मतलब उस चीज को छिपाने की कोशिश करना नहीं है, जिसे आपने प्यार किया है। वास्तव में आप उन लोगों से कभी आगे नहीं बढ़ते हैं, जिनसे आपने प्यार किया है।

वे आपके जीवन का हिस्सा बन जाते हैं। जब आप हंसते हैं तो मुझे आपकी आवाज पसंद आती है, मुझे अपनी मुस्कान अपने साथ ले जाने दीजिए।” बाबिल के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वे पिछली बार वेब सीरीज 'द रेलवे मैन' में दिखे थे। बाबिल अब शूजीत सरकार की आगामी फिल्म 'द उमेश क्रॉनिकल्स' के लिए काम कर रहे हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष