न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 100 मौतें, अब तक 82 हजार से ज्यादा केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बताया कि पिछले 3 दिन से कोरोना के मामले 13.9 दिन में डबल हो रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 15 May 2020 10:10:51

देश में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 100 मौतें, अब तक 82 हजार से ज्यादा केस

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 81 हजार 997 हो गई है। गुरुवार को करीब 4 हजार नए मामले सामने आए हैं और 97 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में 1602, दिल्ली में 472, तमिलनाडु में 447, गुजरात में 324, मध्यप्रदेश में 253, राजस्थान में 206, बिहार में 4, बंगाल में 87, ओडिशा में 86, आंध्रप्रदेश में 68 समेत 3940 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, अब देश में कोरोना मरीजों की कुल तादाद 81 हजार 970 हो गई है। इसमें से 2649 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 हजार 920 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी देश में 51 हजार 401 एक्टिव केस हैं।

कोरोना के मामले 13.9 दिन में हो रहे डबल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बताया कि पिछले 3 दिन से कोरोना के मामले 13.9 दिन में डबल हो रहे हैं। यही टाइम दो हफ्ते पहले 11.1 दिन था। यानी कि संक्रमण फैलने की दर कम हो रही है। 24 घंटे में 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोई नया केस नहीं आया। उन्होंने बताया कि हमने रोजाना 1 लाख टेस्ट करने की क्षमता हासिल कर ली है। गुरुवार तक देशभर की 500 लैब में कोरोना के 20 लाख टेस्ट हो चुके हैं। हर्षवर्धन ने COBAS 6800 मशीन का लोकार्पण किया। इससे एक दिन में 1200 पीसीआर टेस्ट किए जा सकते हैं।

coronavirus,india update,15 may positive cases,death toll,state wise detail,covid 19 cases in india,india news,news,news in hindi

मध्यप्रदेश की बात करे तो यहां गुरुवार को 253 नए मामले सामने आए। इनमें इंदौर में 131, भोपाल में 42, बुरहानपुर में 35, जबलपुर में 10, नीमच में 7, उज्जैन में 5 और सागर, रीवा में 4-4 संक्रमित मिले। भोपाल में संक्रमितों की संख्या 900, इंदौर में 2238 और जबलपुर में 157 हो गई है। प्रदेश में अब तक 237 मरीजों की मौत हुई।

महाराष्ट्र कोरोना का गढ़ बन गया है। यहां पिछले तीन चार दिनों से लगातार 1500 से ज्यादा मामले सामने आ रहे है। गुरुवार को यहां 1602 कोरोना संक्रमित मिले और 44 लोगों की जान गई। इसी के साथ कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा 1000 के पार हो गया है। यहां मरीजों की संख्या 27000 के पार पहुंच गई है। मरने वालें लोगें की तादाद भी 1019 तक जा पहुंची है।

तमिलनाडु में भी तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। अब तक यहां 9 हजार 674 केस की पुष्टि हुई है, जिसमें 66 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तरप्रदेश
में गुरुवार को 144 नए मामले सामने आए। चंदौली जिले में संक्रमण का पहला केस मिला। इसके साथ ही राज्य के सभी 75 जिले कोराना संक्रमण की चपेट में आ गए। इनमें से 2072 ठीक हो चुके हैं, जबकि 88 की मौत हो चुकी है। आगरा में सबसे ज्यादा 794 मामले आ चुके हैं। इनमें से 394 मरीज ठीक हो चुके हैं।

coronavirus,india update,15 may positive cases,death toll,state wise detail,covid 19 cases in india,india news,news,news in hindi

राजस्थान में भी लगातार मामले बढ़ते जा रहे है। आज शुकवार सुबह यहां 55 मामले सामने आ चुके है। जिसमें जयपुर में 11, कोटा में 29, उदयपुर में 9 और भरतपुर-झुन्झुनू से एक-एक मामले सामने आए है। राजस्थान में गुरुवार को 206 संक्रमित मिले। इनमें उदयपुर में 59, जोधपुर में 36, जयपुर में 20, जालोर में 22, नागौर में 17, अजमेर में 6 मामले आए। उधर, आगरा से आए 2 महीने के एक बच्चे की मौत भी हो गई। इसे 13 मई को ही एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बच्चे को दिल की बीमारी थी। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमित मामले 4,589 तक पहुंच गए है और 125 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हो गई है।

दिल्ली में गुरुवार को 472 संक्रमित मिले। 187 मरीज ठीक हुए, जबकि 9 की मौत हुई। दिल्ली की गाजीपुर फल और सब्जी मंडी में सचिव और उप-सचिव कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद मंडी दो दिन के लिए बंद कर दी गई। इस दौरान यहां सैनिटाइजेशन किया जाएगा। दिल्ली में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 8 हजार को पार कर गया है। मंत्रालय के अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 8 हजार 470 है, जिसमें 115 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका