न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राष्ट्रपति भवन में पहुंचा कोरोना, सफाईकर्मी की बहू संक्रमित, 125 परिवार होम क्वारनटीन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 17 हजार 656 मामले आए हैं। इनमें 14 हजार 255 का इलाज चल रहा है। 2841 ठीक हुए हैं, वहीं 559 लोगों की मौत हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Apr 2020 8:59:36

राष्ट्रपति भवन में पहुंचा कोरोना, सफाईकर्मी की बहू संक्रमित, 125 परिवार होम क्वारनटीन

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले तीन दिनों से लगातार एक हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। एक दिन पहले कोरोना संक्रमण के 1580 और 18 अप्रैल को 1371 नए मरीज मिले थे। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18551 हो गई है। सोमवार को 1235 नए मामले सामने आए। गुजरात में 196, उत्तरप्रदेश में 84, आंध्रप्रदेश में 75, राजस्थान में 98, पश्चिम बंगाल में 29 और हरियाणा में 1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 17 हजार 656 मामले आए हैं। इनमें 14 हजार 255 का इलाज चल रहा है। 2841 ठीक हुए हैं, वहीं 559 लोगों की मौत हुई है।

वहीं, इस बीच खबर है कि कोरोना के कदम सुरक्षित स्थानों में से एक राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गए है। यहां काम करने वाले एक सफाईकर्मी की बहू कोरोना पॉजिटिव मिली है। वह अपने परिवार के साथ राष्ट्रपति भवन के कैंपस में ही रहती है। इस खुलासे के बाद कैंपस में रहने वाले 125 परिवारों को होम क्वारनटीन किया गया है।

बताया जा रहा है कि बीते दिनों सफाईकर्मी की बहू की मां का कोरोना के कारण निधन हुआ था। गांव में हुए उसके अंतिम संस्कार में सफाईकर्मी का पूरा परिवार शामिल हुआ था। इसके बाद पूरे परिवार को आइसोलेशन में भेजा गया था और उनका कोरोना टेस्ट किया गया था। सभी का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया, लेकिन बहू का रिजल्ट पॉजिटिव आ गया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कैंपस में रहने वाले 125 परिवारों को क्वारनटीन किया गया है। इसमें 25 परिवार तो उसी ब्लॉक के हैं, जहां यह परिवार रहता है। इन 25 परिवारों को घर से निकलने पर मनाही है और इनका खाना राष्ट्रपति भवन की तरफ से आ रहा है।

इसके अलावा बाकी परिवारों को ग्रोसरी स्टोर जाने की इजाजत है, लेकिन आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही सफाईकर्मी के परिवार के संपर्क में पहले परिवार का भी कोरोना टेस्ट किया गया है, जो कि निगेटिव आया है। फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहता है, इसलिए सबको क्वारनटीन किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर