न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नहीं संभले तो भारत के गांव होंगे कोरोना का गढ़

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की चीफ साइंटिस्ट डॉ सौम्या स्वामीनाथन का कहना है कि भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती है भारत में सोशल डिस्टेंसिंग नहीं होती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Mar 2020 3:55:27

नहीं संभले तो भारत के गांव होंगे कोरोना का गढ़

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से अब तक भारत में 1200 लोग बीमार हो चुके है और इस वायरस की वजह से 32 लोगों की जान जा चुकी है। भारत में कोरोना वायरस को रोकने के लिए 21 दिन के लॉकडाउन लगाया गया है। लेकिन भारत की सबसे बड़ी चिंता है वे लोग जो लॉकडाउन की वजह से एक दूसरी जगहों पर जाने को मजबूर है। ये लोग ही भारत में कोरोना संक्रमण को लेकर बड़ा खतरा बन सकते हैं। अगर यह वायरस भारत के गांवों तक पहुंच गया तो पूरे देश की हालत खराब हो जाएगी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की चीफ साइंटिस्ट डॉ सौम्या स्वामीनाथन का कहना है कि भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती है भारत में सोशल डिस्टेंसिंग नहीं होती है। एक ही घर में कई लोग रहते हैं और एक ही बाथरूम का उपयोग करते हैं। इससे किसी भी बीमारी के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि लोग साफ-सफाई पर ध्यान दें। व्यक्तिगत साफ-सफाई के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखें। सार्वजनिक पर थूकें नहीं। इससे काफी हद तक इस वायरस को रोकने में कामयाबी मिलेगी।

coronavirus,india,rural area,damage,coronavirus outbreak,coronavirus updates,coronavirus news,news

डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने बिजनेस टुडे से बात करते हुए चिंता जाहिर की है कि जो लोग प्रवासी हैं, मजदूर हैं। लॉकडाउन में अपने घरों और गांवों के लिए पैदल निकल चुके हैं। इनसे वायरस के फैलने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ गया है। अगर ये लोग गांवों में पहुंचते हैं और ग्रामीण इलाकों में वायरस का संक्रमण होता है तो बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाएगी। डॉ सौम्या ने कहा कि गांवों तक बीमारी पहुंचती है तो सरकार को जांच की संख्या बढ़ानी पड़ेगी वह भी बहुत ज्यादा मात्रा में क्योंकि ये वायरस किसी उम्र, लिंग, धर्म, इलाका, राष्ट्रीयता की इज्जत नहीं करता। इसका एक ही काम है लोगों को मारना।

coronavirus,india,rural area,damage,coronavirus outbreak,coronavirus updates,coronavirus news,news

डॉ सौम्या ने कहा कि दुनिया के बड़े से बड़े देश इस समय इस वायरस के सामने झुके हुए है। हर देश में एक अलग तरह की समस्या है। किसी भी देश को तीन तरह से काम करना होगा। शॉर्ट टर्म, मीडियम टर्म और लॉन्ग टर्म तैयारी के लिए। लॉकडाउन हटने के बाद क्या होगा? इस पर डॉ। सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि लॉकडाउन के बाद भी हमें सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना पड़ेगा, सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ का जमा होना, कोई समारोह या सभा आदि पर प्रतिबंध लगाना होगा। डॉ सौम्या ने कहा कि देश के ग्रामीण इलाकों में जाकर बड़े पैमाने पर जांच करनी होगी। ताकि यह पता चल सके कि कौन सा व्यक्ति किस शहर से आया है और वह वायरस से संक्रमित है कि नहीं। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह तत्काल टेस्टिंग की क्षमता को तेजी से बढ़ाए।

बता दे, दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस के मामले यूरोप, अमेरिका, ब्रिटेन जैसे तमाम देशों में तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना का कहर भारत में भी शुरू हो गया है। पूरी दुनिया में कोरोना के 7,27,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 34,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में सबसे ज्यादा 10,700 से ज्यादा मौतें हुई हैं। इस खतरनाक महामारी से दुनियाभर में 19 जनवरी तक 100 लोग प्रभावित थे, लेकिन 29 मार्च तक ये आंकड़ा 7 लाख के पार पहुंच गया है। ये महामारी दुनिया में कितनी तेजी से बढ़ी, इसका अंदाजा आंकड़ों से ही साफ हो जाता है। पूरी दुनिया में 19 जनवरी तक कोरोना के जहां सिर्फ 100 मामले थे, वहीं, 24 जनवरी तक आंकड़ा 1000 पहुंच गया। इसके बाद 31 जनवरी को 10000, 6 मार्च को 1 लाख, 18 मार्च को 2 लाख, 21 मार्च को 3 लाख, 24 मार्च को 4 लाख, 26 मार्च को 5 लाख, 28 मार्च को 6 लाख और 29 मार्च तक 7 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर