न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संक्रमण का शिकार हुए पाकिस्तान के पूर्व पीएम अब्बासी; अब तक कई नेता हुए संक्रमित

अब्बासी अगस्त 2017 से मई 2018 के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Jun 2020 5:07:43

कोरोना संक्रमण का शिकार हुए पाकिस्तान के पूर्व पीएम अब्बासी; अब तक कई नेता हुए संक्रमित

पाकिस्तान में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1 लाख को पार कर गया। रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 1 हजार 173 है। कोरोना से अब तक 2032 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान 16वां देश बन गया है, जहां मरीजों का आंकड़ा 1 लाख से अधिक है। वहीं, पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद के बाद अब पूर्व प्रधानमंत्री व पीएमएल-एन नेता शाहिद खकान अब्बासी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके परिवार के सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री रविवार को संक्रमित हो गए थे और उनकी रिपोर्ट सोमवार को आई है। सूत्रों के मुताबिक फिलहाल वह अपने घर पर ही आइसोलेशन में हैं। अब्बासी अगस्त 2017 से मई 2018 के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे थे।

बता दे, पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद को भी कोरोना के अपनी गिरफ्त में ले लिया है। रेलवे मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया कि शेख राशिद अहमद की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है हालाकि, उनमे कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शेख राशिद अहमद दो हफ्ते तक सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे।

कई नेता हुए संक्रमित

पाकिस्तान के नेताओं में इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री शहरयार अफरीदी, पीएमएल-एन सांसद मियां नावेद अली और पीपीपी नेता शरजील मेमन भी इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। पाक पीएम इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेशनल असेंबील में चीफ व्हिप आमिर डोगर भी कोरोना पॉजिटिव हैं।
इससे पहले भी कई पाकिस्तानी नेता कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। एएनपी के गुलाम अहमद बिलोर, सिंध के गर्वनर इमरान इस्माइल, सिंध के शिक्षा मंत्री सईद गिलानी, नेशनल अंसेबली स्पीकर असद कैसर और पंजाब असेंबली के डिप्टी स्पीकर दोस्त मोहम्मद मजारी भी संक्रमित हो गए थे। इसके बाद इन्हें खुद को आइसोलेशन करना पड़ा। हालांकि ये सभी नेता अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

पाकिस्तान में कोरोनो वायरस के कारण एक प्रांतीय मंत्री सहित चार सांसदों की मौत हो गई है। इस बीच, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत ने पूरे प्रांत के सार्वजनिक अस्पतालों में मास्क अनिवार्य कर दिया है। सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि किसी भी व्यक्ति को बिना फेस मास्क सरकारी अस्पताल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। पाकिस्तानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि कोरोना पॉजिटिव मिले 33 हजार 465 लोग ठीक हो चुके हैं। पाकिस्तान के पंजाब में अब तक 37 हजार 90, सिंध में 38 हजार 108, खैबर-पख्तूनख्वा में 13 हजार 487, बलूचिस्तान में 6 हजार 221, इस्लामाबाद में 4 हजार 979, गिलगित-बाल्टिस्तान में 927 और पीओके में 361 मामले सामने आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री