न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना: मुंबई के बाद अब नागपुर में लगी पाबंदी, 50% क्षमता से चलेंगे होटल, स्कूल बंद रखने के दिए आदेश

75 दिनों के अंतराल के बाद महाराष्ट्र में एक बार फिर 5 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के नए मामले देखे गए। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Feb 2021 4:27:58

कोरोना: मुंबई के बाद अब नागपुर में लगी पाबंदी, 50% क्षमता से चलेंगे होटल, स्कूल बंद रखने के दिए आदेश

75 दिनों के अंतराल के बाद महाराष्ट्र में एक बार फिर 5 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के नए मामले देखे गए। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस दौरान अकोला और नागपुर क्षेत्र में बड़े स्तर पर नए केस मिले हैं। उन्होंने बताया कि नए मामलों को मिलाकर राज्य में अब तक 20 लाख 81 हजार 520 मरीज मिल चुके हैं। वहीं, 51 हजार 669 मरीजों ने अपनी जान गंवा दी है। अधिकारी ने बताया कि राज्य में मिले 5 हजार 427 मरीजों में केवल अकोला और नागपुर से ही 38 प्रतिशत मामले हैं। राज्य में कोरोना वायरस को लेकर बिगड़ती स्थिति को देखते हुए सरकार भी कड़े कदम उठाने पर विचार कर रही है। राज्य के कई इलाकों में पाबंदियां दोबारा लागू कर दी गई हैं। मुंबई के बाद अब नागपुर म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (NMC) में कोरोना पर लगाम लगाने के लिए कड़े नियम लागू करने के आदेश दिए हैं। नए आदेशों के अनुसार, होटल केवल 50% क्षमता से संचालित होंगे। इसके अलावा वर्धा में भी जिला कलेक्टर ने स्कूल बंद रखे जाने के आदेश दिए हैं।

एनएमसी के ताजा आदेशों में कहा गया है कि एक बिल्डिंग में 5 से ज्यादा कोविड मामले सामने आने पर उसे सील कर दिया जाएगा। वहीं, यह साफ किया गया है कि होम क्वारंटीन में रह रहे लोगों के हाथों में स्टांप लगाया जाएगा। साथ ही किसी अंतिम संस्कार कार्यक्रम में 20 से ज्यादा लोगों के जुटने पर पाबंदी लगा दी गई है। नागपुर में गुरुवार को 644 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें से 6 मरीजों की मौत हो गई थी। जबकि, 250 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

महाराष्‍ट्र के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री राजेश टोपे भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। उन्‍होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्‍होंने कह, 'मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गया हूं। मैं एक डॉक्टर से सलाह ले रहा हूं। आप सभी के आशीर्वाद से मैं जल्द ही कोरोना संक्रमण को हराकर आपकी सेवा में आऊंगा। मेरे संपर्क में जो लोग आएं हैं उन्‍हें कोरोना जांच करा लेना चाहिए'।

राज्‍य में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए प्रभावित शहरों में नई पाबंदियां लगाई जा रही हैं। इसी के मद्देनजर अमरावती में हर शनिवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। अकोला में भी हर रविवार को लॉकडाउन रहेगा। वहीं, यवतमाल में भी पाबंदियों में बढ़ोतरी की गई है। यहां सभी स्कूल-कॉलेज 28 फरवरी तक बंद रखने का फैसला किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत