न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदौर / पैदल, साइकिल, रिक्शा, ट्रकों में सवार हजारों लोग, बस एक ही इच्छा कैसे भी अपने गांव पहुंच जाए

सरकार द्वारा गरीबों-मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के दावों की अगर सच्चाई देखनी है तो इंदौर बाइपास पर चले जाइए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 May 2020 6:52:13

इंदौर / पैदल, साइकिल, रिक्शा, ट्रकों में सवार हजारों लोग, बस एक ही इच्छा कैसे भी अपने गांव पहुंच जाए

सरकार द्वारा गरीबों-मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के दावों की अगर सच्चाई देखनी है तो इंदौर बाइपास पर चले जाइए। यहां जाने के बाद आपको जो दृश्य दिखाई देगा वो आपके होश उड़ा देगा। कोरोना संक्रमण के चलते यहां ऐसे दृश्य दिखाई दे रहे हैं जैसे- किसी देश का विभाजन हो रहा हो। यहां से गुजरने वाले पैदल, साइकिल, ऑटो, कार, ट्रकों में सवार हजारों लोगों की बस एक ही इच्छा है कि वह किसी भी तरह से अपने गांव-घर वापस पहुंच जाएं।

कोरोना महामारी के संक्रमण से अब इनका बड़े शहरों से मोहभंग हो चुका है। कई लोगों ने कहा कि वह अपने परिवार की जीवन की गाड़ी चलाने के लिए मुंबई, पुणे, नासिक, अहमदाबाद गए थे लेकिन, लॉकडाउन के चलते वहां उनका जीवन दूभर हो गया। सरकारों की ओर से कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण जो भी साधन मिला उससे अपने घर की ओर चल पड़े। कई लोगों के साथ तो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं।

indore corona news,indore,sanitation machine,indore,indore police,indore corona news,coronavirus,news,news in hindi

हालांकि, इस मामले में इंदौर ने अपनी दिलदारी दिखाई और इन यात्रियों के लिए बाइपास पर ही खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। यहां कई स्टॉल्स लगे हुए हैं जहां घर लौट रहे लोगों को तरबूज, खिचड़ी, पोहे जलेबी, रोटी-सब्जी यहां तक कि पैदल चलने वालों को जूते-चप्पल तक मुहैया करा रहे हैं। इनकी कोशिश यह भी है कि कोई पैदल ना चले। इसके लिए गाड़ियां रोक-रोक कर चालकों से विनती कर इन्हें बैठाया भी जा रहा है। हालांकि, इन्हें भी कोरोना संक्रमण का उतना ही खतरा है लेकिन सेवा-भाव के आगे यह डर कुछ भी नहीं है। जो काम सरकार को करना चाहिए, वह यह सेवाभावी लोग कर रहे हैं।

लॉकडाउन की ये 5 घटनाएं, आपको भीतर तक हिला देंगी...

indore corona news,indore,sanitation machine,indore,indore police,indore corona news,coronavirus,news,news in hindi

आपको बता दे, मध्य प्रदेश में मंगलवार सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 3785 हो गई। वहीं, 221 की मौत हो चुकी है। इंदौर में संक्रमितों का आंकड़ा 2 हजार को पार कर गया है। यहां 2016 मरीज ठीक हो गए हैं। 92 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। भोपाल में 810 संक्रमित मिल चुके हैं और 34 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं पैदल अपने गृह राज्यों में जा रहे प्रवासी मजदूरों को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा है कि अब किसी मजदूर को पैदल नहीं चलना पड़ेगा। उन्होंने कलेक्टरों को दिए है कि एनी राज्यों के लिए पैदल जा रहे मजदूरों को बस की व्यवस्था की जाए इसके साथ ही मजदूरों के लिए भोजन और उनके रहने की व्यवस्था करने के भी अफसरों को निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जिले में मजदूरों का अतिथि के रूप में स्वागत कर सभी सुविधाएं देने की बात कहते हुए पैदल चल रहे लोगों से साथ पूरी संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ