न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश / 52 में से 44 जिले संक्रमित, नए मामलों में बाहर से आए लोग मिले पॉजिटिव

कोरोना वायरस का संक्रमण मध्य प्रदेश के 52 में से 44 जिलों तक पहुंच गया है। प्रदेश में शुक्रवार रात तक संक्रमितों की संख्या 4656 पर पहुंच गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 May 2020 5:13:32

मध्य प्रदेश / 52 में से 44 जिले संक्रमित, नए मामलों में बाहर से आए लोग मिले पॉजिटिव

कोरोना वायरस का संक्रमण मध्य प्रदेश के 52 में से 44 जिलों तक पहुंच गया है। प्रदेश में शुक्रवार रात तक संक्रमितों की संख्या 4656 पर पहुंच गई। इनमें से इंदौर में 2299, भोपाल 961, उज्जैन 284, जबलपुर 168, बुरहानपुर में 122 मरीज हो चुके हैं। 240 की मौत हुई है और 2399 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। राज्य में गुरुवार को सैम्पलिंग का आंकड़ा एक लाख के पार हो गया। यहां अब तक एक लाख 273 लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 93,894 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी हैं। लगभग 4000 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। बाकी सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।

भोपाल में अब तक 32,439 सैम्पल लिए गए हैं। इंदौर में यह संख्या 22,694 पहुंच गई है। भोपाल में प्रति एक लाख पर 968 और इंदौर में 462.5 लोगों की सैंपलिंग हुई है। भोपाल के 200 से ज्यादा कंटेनमेंट एरिया में हेल्थ सर्वे, स्क्रीनिंग और सैंपलिंग का टाइम-टेबल बदल दिया गया है। अब यहां कंटेनमेंट एरिया में हेल्थ सर्वे और स्क्रीनिंग सुबह किया जा रहा है। जबकि कोरोना संदिग्धों की सैंपलिंग शाम को होगी। गर्मी के कारण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तबीयत बिगड़ने के कारण यह फैसला किया गया है।

नए मामलों में बाहर के लोग ज्यादा संक्रमित

वहीं, राज्य में कोरोना के नए मामले सामने आ रहे है उनमे से ज्यादा मरीजों की टैवल हिस्ट्री है। कोई गुजरात से तो कोई दिल्ली और महाराष्ट्र से आया है। उमरिया में मुंबई से आया युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके बाद उसे जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है। बैतूल जिले के शाहपुर ब्लॉक के तारा गांव के निवासी 2 प्रवासियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

दूसरे प्रदेशों से प्रवासी कामगारों के आने का सिलसिला करीब 10 दिन जारी रह सकता है। जिन जिलों में नए मरीज मिल रहे हैं। वहां अभी सैंपल लेने के पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। जांच का दायरा बढ़ने के साथ ही यहां मरीजों की संखया भी तेजी से बढ़ने की आशंका है।

इंदौर / एक कॉम्प्लेक्स में 21 पॉजिटिव मिले

इंदौर के मल्हारगंज थाने के ठीक पास महंत कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को 21 पॉजिटिव मिले। पहले इसी इमारत में दस संक्रमित मिले थे। यहां कुल 340 लोग रहते हैं। उधर, न्यू पलासिया इलाके में 40 सदस्यों वाले एक जैन परिवार में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के बिजासन नगर में सात लोग और कुम्हारखाड़ी में भी पांच मरीज मिले हैं।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 हजार को पार गया। शुक्रवार शाम को कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 961 थी। शनिवार को 45 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद संख्या 1006 हो गई है। अब तक 633 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। एक्टिव मरीज 373 हैं। 35 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

कहां कितने संक्रमित

इंदौर में 2299, भोपाल में 1006, उज्जैन में 284, जबलपुर में 168, बुरहानपुर में 122, खरगौन में 99, धार में 96, खंडवा में 81, रायसेन में 65, देवास में 58 मंदसौर में 57 नीमच में 49, होशंगाबाद में 37, ग्वालियर में 54, रतलाम में 28, बड़वानी में 26, मुरैना में 27, सागर में 17, विदिशा में 14, आगरमालवा में 13, भिंड में 16, रीवा में 11, शाजापुर में 8, सतना में 8, झाबुआ में 7, छिंदवाड़ा में 5, सीहोर में 5, श्योपुर-सीधी में चार-चार, अलीराजपुर-अनूपपुर-हरदा-शहडोल-टीकमगढ़ में तीन-तीन, शिवपुरी-दतिया में 4, अशोकनगर- डिंडोरी में 2, बैतूल-गुना-मंडला-पन्ना में एक-एक, सिवनी एक, दमोह में एक मरीज।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका