न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहत की खबर / देश में कोरोना से ठीक होने वालों ने पकड़ी रफ्तार, मरने वालों की संख्या घटी

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले जहां एक तरफ सरकार की चिंता बढ़ा रहे है वहीं, इस बीच एक राहत देने वली खबर भी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Apr 2020 4:05:53

 राहत की खबर /  देश में  कोरोना से ठीक होने वालों ने पकड़ी रफ्तार, मरने वालों की संख्या घटी

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले जहां एक तरफ सरकार की चिंता बढ़ा रहे है वहीं, इस बीच एक राहत देने वली खबर भी है। देश में इस वक्त कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा है और मरने वालों की रफ्तार में ब्रेक लगा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जो रोजाना आंकड़े जारी किए जाते हैं, उनमें इस बात को शामिल किया गया है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में 260 लोग कोरोना वायरस की महामारी से ठीक हो गए हैं और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। ये अबतक का सबसे अधिक आंकड़ा है, इससे पहले एक दिन में सबसे अधिक मरीजों के ठीक होने की संख्या 183 थी।

फीसदी के हिसाब से कैसे बढ़ रही ठीक होने वालों की रफ्तार बुधवार को 11.41% , गुरुवार को 12.02% और शुक्रवार को 13.06% रही।

इनके अलावा देश में अब कोरोना वायरस के मामले सामने आने की रफ्तार भी धीमी पड़ी है। पहले देश में कोरोना वायरस के आंकड़े हर दिन केस दोगुने हो रहे थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से ये रफ्तार धीमी हुई है। अब 5 से 6 दिन में कोरोना वायरस के केस दोगुने हो रहे हैं।

भारत में कोरोना वायरस महामारी की वजह से 400 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। लेकिन पिछले दिनों में देश में हो रही मौतों की रफ्तार धीमी पड़ी है। देश में सामने आ रहे कोरोना वायरस के कुल केस में से मौत का आंकड़ा 3.3% है, जो कि किसी भी यूरोपीय देश से काफी कम है।

पिछले हफ्ते तक स्पेन में ये रफ्तार 9.73% थी, इटली में 12.72% और यूनाइटेड किंगडम में 12% थी। दुनिया में साउथ कोरिया में ही मौत की तेजी की रफ्तार सबसे कम है, वहां पर 2.10% है।

गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 हजार 724 हो गई है। शुक्रवार को गुजरात में 92, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान में 38-38, महाराष्ट्र में 34, पश्चिम बंगाल में 24 मरीज, जबकि अंडमान-निकोबार में 1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले गुरुवार को संक्रमण के 1 हजार 59 नए मामले सामने आए। देश में इस बीमारी के मरीजों का यह एक दिन में दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 13 अप्रैल को सबसे ज्यादा 1 हजार 242 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कोरोना वायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर