न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना की रफ्तार / भारत में 6 दिन में 40 से 60 हजार हुए मामले

भारत में कोरोना वायरस (coronavirus in india) के मामले 62 हजार 915 तक पहुंच गए है। इसकी सबसे बड़ी वजह है लगातार चार दिनों से 3000 से अधिक कोरोना के मामले सामने आना।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 10 May 2020 10:28:38

कोरोना की रफ्तार / भारत में 6 दिन में 40 से 60 हजार हुए मामले

भारत में कोरोना वायरस (coronavirus in india) के मामले 62 हजार 915 तक पहुंच गए है। इसकी सबसे बड़ी वजह है लगातार चार दिनों से 3000 से अधिक कोरोना के मामले सामने आना। शनिवार को 3171 नए मामले सामने आए। यह बीते एक सप्ताह में सबसे कम है। इससे कम 2564 मामले 2 मई को आए थे। 3 मई को देश में कोरोना के मामले 40 हजार के करीब थे और महज 6 दिनों में ही ये आंकड़ा 60 हजार का स्तर पार कर गया। सबसे बुरी हालत महाराष्ट्र की है, जहां अब मामले चार डिजिट में मिलने लगे हैं। महाराष्ट्र में शनिवार को संक्रमण के 1165 नए मामले आने के बाद आंकड़ा 20 हजार का स्तर पार करते हुए 20,228 के स्तर पर पहुंच चुका है। सिर्फ मुंबई में पूरे महाराष्ट्र के करीब 65% मामले सामने आए हैं।

दिल्ली में शनिवार को 224 नए मामले सामने आए, जो शुक्रवार के 338 मामलों से कम रहे। इसी बीच दिल्ली सरकार ने कोविड-19 की टेस्टिंग कर रही लैब्स को निर्देश दिए हैं कि वह 24 घंटों के अंदर नतीजे दिखाएं। दिल्ली में संक्रमित के कुल मामले 6542 तक पहुंच गए है।

मध्यप्रदेश की बात करे तो यहां शनिवार को 116 नए संक्रमित मिले। इंदौर में 53 और भोपाल में 25 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या 3457 तक पहुंच गई है।

उत्तर प्रदेश की बात करे तो यहां शनिवार को 159 नए मामले सामने आए। अब तक 74 मौतें हुई हैं। इनमें से 1800 मरीजों का इलाज चल रहा है। यहां कुल संक्रमित मामले 3373 हैं।

राजस्थान की बात करे तो यहां शनिवार को संक्रमण के 129 नए मामले सामने आए। इनमें जयपुर में 51, उदयपुर में 24, अजमेर में 15, जोधपुर में 11, चित्तौड़गढ़ में 10, पाली में 5, जालोर और चूरू में 3-3, राजसमंद में 2, जबकि कोटा, बाड़मेर और दौसा में 1-1 मरीज मिला। यहां कुल संक्रमित मामले 3708 तक पहुंच गई है।

गुजरात में तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं, जहां 24 घंटों में 394 नए मामले सामने आए और 23 मौतें हुईं। वहां अब तक कुल मामले 7,797 हो चुके हैं और 472 लोगों की मौत हो चुकी है, जो देश में दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। सिर्फ अहमदाबाद में ही 280 नए मामले सामने आए और 20 लोगों की मौत हुई।

पैरामिलिट्री के 600 से ज्यादा जवान संक्रमित

अर्धसैनिक बलों में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। अब तक 600 से ज्यादा जवान संक्रमित हो चुके हैं, इनमें 96% सिर्फ दिल्ली में हैं। शनिवार को CRPF के 62, BSF के 35, CISF के 13 और ITBP के 6 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। ITBP में अब तक संक्रमित मिले सभी 100 जवान दिल्ली में हैं। वहीं, BSF में 250 से ज्यादा, CRPF के 234, CISF के 48 जवान पॉजिटिव मिल चुके हैं।

2 हजार से ज्यादा हुई मौतें

वहीं, कोरोना वायरस से होने वाली मौत की बात करे तो शनिवार को 113 लोगों की मौत होने के बाद मरने वालों की संख्या 2000 का स्तर पार कर गई है। बता दे, भारत में 11 मार्च को पहली मौत हुई थी। यानी कुल 59 दिनों में 2 हजार लोगों की जान गई है। शुक्र है कि दुनिया में यह सबसे धीमी रफ्तार है। भारत में मौतों का ग्राफ पिछले 11 दिनों में काफी तेजी से बढ़ा है। देश में संक्रमण का पहला मामला 30 जनवरी को केरल से सामने आया था। इसके 90 दिनों बाद यानी 28 अप्रैल तक देश में 1004 मौतें हुईं। लेकिन, अगले 11 दिनों में यह आंकड़ा 2 हजार पार कर गया। 29 अप्रैल से 9 मई के बीच 1 हजार 86 लोगों की जानें गईं। अब तक देश में 2090 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। शनिवार को मरने वालों की संख्या अब तक की दूसरी सबसे बड़ी सख्या है। शनिवार को कुल 3171 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 62,915 हो गई है। हालांकि ग्रोथ रेट घटना शुरू हो गई है। शनिवार को ये 6.8% थी, जो दो दिन पहले 7.1% थी। इसमें भी सिर्फ महाराष्ट्र के 42% लोग हैं, जहां शनिवार को 48 लोगों की मौत हुई। इसमें 27 लोगों की मौत तो सिर्फ मुंबई में हुई, वहीं 722 नए मामले सामने आए हैं। अब तक महाराष्ट्र में कुल 780 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका