Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जानलेवा कोरोना के दिल्ली में बढ़ते कदम, 24 घंटे में मिले 6715 नए मरीज, चार महीने बाद फिर एक दिन में 66 की हुई मौत

दिल्ली में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे में 6 हजार 715 नए मामले सामने आए और 66 लोगों की मौत भी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Nov 2020 10:18:51

जानलेवा कोरोना के दिल्ली में बढ़ते कदम, 24 घंटे में मिले 6715 नए मरीज, चार महीने बाद फिर एक दिन में 66 की हुई मौत

दिल्ली में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे में 6 हजार 715 नए मामले सामने आए और 66 लोगों की मौत भी हुई है। दिल्ली सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, इससे पहले 27 जून को 66 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। यानी चार महीने बाद एक दिन में 66 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 6 हजार 842 नए केस सामने आए थे। वहीं, मंगलवार को 6 हजार 725 नए मामले सामने आए थे। पिछले 12 दिनों में करीब 516 लोगों ने इस महामारी के कारण जान गंवा दी है।
दिल्ली में कोरोना के कुल 4,16,653 केस हो गए हैं। वहीं, अब तक कुल 6 हजार 769 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 5 हजार 289 लोग ठीक भी हुए हैं और अब तक कुल 3,71,155 लोग ठीक हो चुके हैं। राजधानी में 23,411 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। कोरोना के एक्टिव केस की बात करें तो ये 38 हजार 729 है। अब तक कुल 49,32,727 टेस्ट हुए हैं। दिल्ली में कोरोना का डेथ रेट 1.62% है तो वहीं रिकवरी रेट 89.08% है। उधर, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में महामारी की वर्तमान स्थिति को 'तीसरी लहर' कहा जा सकता है। इस बीच निगरानी को मजबूत करने के लिए बाजार एवं भीड़भाड़ वाले अन्य स्थानों पर लक्षित कोविड-19 जांच करना शुरू किया गया है। सत्यैंद्र जैन से जब सवाल किया गया कि दिल्ली में कोविड-19 के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं जबकि अन्य स्थानों पर उसमें गिरावट नजर आ रही है, तो उन्होंने कहा, 'हम जबरदस्त तरीके से जांच कर रहे हैं और संपर्क का पता लगा रहे हैं। ये ही वजह हो सकते हैं कि रोजाना मामले अधिक हैं। अन्य स्थानों में बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता।'

पटाखों पर लगा बैन

वहीं, दिल्ली (Delhi) में कोरोना और बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए गुरुवार को सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने रिव्यू मीटिंग में बड़ा फैसला लिया है। कोरोना और बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में पटाखों को पूरी तरह बैन लगा दिया है। दीवाली (Diwali) पर किसी भी तरह के (ग्रीन और सामान्य दोनों ही तरह के) पटाखे नहीं चलेंगे। यह बैन पटाखे खरीदने-बेचने और चलाने पर होगा। यह प्रतिबंध 7 नवंबर से 30 नवंबर तक रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका