न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या अमेरिका में बढ़ेगा कोरोना का कहर? ट्रंप ने 30 अप्रैल तक बढ़ाई ‘सोशल डिस्टेंसिंग’

अमेरिका (America) में कोरोना वायरस (Coronavirus) अब विकराल रूप ले चुका है। रोजाना वहां पर हजारों की संख्या में नए मामले सामने आ रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Mar 2020 9:34:35

क्या अमेरिका में बढ़ेगा कोरोना का कहर? ट्रंप ने 30 अप्रैल तक बढ़ाई ‘सोशल डिस्टेंसिंग’

अमेरिका (America) में कोरोना वायरस (Coronavirus) अब विकराल रूप ले चुका है। रोजाना वहां पर हजारों की संख्या में नए मामले सामने आ रहे है। सोमवार सुबह तक अमेरिका में कोरोना वायरस के कुल 1 लाख 40 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 2489 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। रविवार को अमेरिका में 17851 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं, जबकि 298 मौतें हुई हैं। अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका में कोरोनो वायरस के कारण मृत्यु दर अगले दो सप्ताह में अपने चरम पर पहुंच सकती है। देशवासियों को आश्वस्त करते हुए कि अमेरिका 1 जून तक इससे उभर पर अपने रास्ते पर आ जाएगा, ट्रंप ने 30 अप्रैल तक देश में सोशल डिस्टेंसिंग के दिशा निर्देशों के पालन की अवधि को बढ़ा दिया। ट्रंप ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि अमेरिका के लोग यह जानें कि आपके नि:स्वार्थ एवं साहसिक प्रयास देश में कई जानें बचा रहे हैं। आप बदलाव ला रहे हैं। अनुमान दर्शाते हैं कि दो हफ्तों में मृत्यु दर बेहद ऊंचाई पर पहुंच जाएगी।' उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी को लेकर नये दिशा-निर्देशों की घोषणा एक अप्रैल को की जाएगी।

बता दें कि अमेरिका में भारत की तरह पूर्ण रूप से लॉकडाउन लागू नहीं हुआ है, कई एक्सपर्ट्स ने इसकी मांग भी की थी लेकिन डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इसे नकार दिया। हालांकि, प्रशासन की ओर से लोगों से कम भीड़ इकट्ठी करने, घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का पालन करने की अपील की जा रही है।

वहीं, नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एलर्जी ऐंड इन्फेक्शन डिजिज (एनआईएआईडी) के डायरेक्टर ने अनुमान जताया है उससे पता चलता है कि कोरोना वायरस ट्रंप सरकार की हालत और भी खराब करेगा। एनआईएआईडी के निदेशक डॉ एंथनी फौसी का अनुमान बेहद डराने वाला है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में अमेरिका में लाखों लोग कोविड19 (Covid-19) की चपेट में आ जाएंगे। यह वायरस 1 लाख से अधिक लोगों की मौत का कारण बन सकता है। इस बयान के बाद अमेरिकी प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं।

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस के मामले यूरोप, अमेरिका, ब्रिटेन जैसे तमाम देशों में तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना का कहर भारत में भी शुरू हो गया है। पूरी दुनिया में कोरोना के 7,27,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 34,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में सबसे ज्यादा 10,700 से ज्यादा मौतें हुई हैं। इस खतरनाक महामारी से दुनियाभर में 19 जनवरी तक 100 लोग प्रभावित थे, लेकिन 29 मार्च तक ये आंकड़ा 7 लाख के पार पहुंच गया है। ये महामारी दुनिया में कितनी तेजी से बढ़ी, इसका अंदाजा आंकड़ों से ही साफ हो जाता है। पूरी दुनिया में 19 जनवरी तक कोरोना के जहां सिर्फ 100 मामले थे, वहीं, 24 जनवरी तक आंकड़ा 1000 पहुंच गया। इसके बाद 31 जनवरी को 10000, 6 मार्च को 1 लाख, 18 मार्च को 2 लाख, 21 मार्च को 3 लाख, 24 मार्च को 4 लाख, 26 मार्च को 5 लाख, 28 मार्च को 6 लाख और 29 मार्च तक 7 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर