न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस : भारत को महफूज रखने के लिए मोदी सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

महामारी घोषित हुए कोरोना वायरस को भारत में फैलने से रोकने के लिए मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Mar 2020 8:32:45

कोरोना वायरस : भारत को महफूज रखने के लिए मोदी सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

महामारी घोषित हुए कोरोना वायरस को भारत में फैलने से रोकने के लिए मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिक भारत अगले एक महीने तक पूरी दुनिया से खुद को अलग रखेगा। भारत ने कोरोना वायरस के मद्देनजर विदेश से आने वाले लोगों का वीजा 15 अप्रैल तक के लिए सस्पेंड कर दिया है। इस प्रतिबंध से राजनायिकों, अधिकारियों, सयुंक्त राष्ट्र संघ और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कर्मचारियों को छूट मिलेगी। यह प्रतिबंध 13 मार्च 2020 से ही लागू हो जाएगा। फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के नागरिकों के नियमित और ई-वीजा पर रोक लगा दी है। इस फैसले का मकसद है इस वायरस को फैलने से रोकना।

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ( Dr Harshvardhan) ने बुधवार शाम Covid-19 की स्थिति की समीक्षा की। इसमें भारत और बाकी दुनिया में कोरोना के मामलों पर चिंता जताई गई। अब ये वायरस 100 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। भारत में भी संक्रमित लोगों की संख्या 60 हो गई है। इसलिए बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए तय किया गया कि बड़ी आबादी को बचाने के लिए भारत खुद को दुनिया से अलग-थलग कर लेगा। सरकार के सारे फैसले 13 मार्च की आधी रात से लागू होंगे। बुधवार को भारत में कोरोना वायरस के दस नए मामले सामने आए।

महामारी घोषित हुआ कोरोना वायरस, WHO ने कहा - यह खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है

ये है राज्यवार आंकड़े

महाराष्ट्र में 5, केरल में 14, कर्नाटक 4, तमिलनाडु 1, राजस्थान 3, तेलंगाना-1, जम्मू-कश्मीर-1, लद्दाख- 2, दिल्ली में 7, हरियाणा में 14, जबकि उत्तर प्रदेश में 7 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो गई है।

एयर इंडिया इन देशों के लिए बंद की अपनी उड़ानें

एयर इंडिया ने रोम, मिलान और सिओल के लिए अपनी उड़ानें अस्थाई रूप से बंद कर दी हैं। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि रोम (इटली) के लिए सेवाएं 15 से 25 मार्च तक बंद रहेंगी। वहीं मिलान (इटली) और दक्षिण कोरिया की राजधानी के लिए उड़ानें 14 से 28 मार्च तक निलंबित रहेंगी। सरकार की ओर से सभी पर्यटक वीजा 15 अप्रैल तक के लिए निलंबित किए जाने के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है।

कोरोनावायरस से भी खतरनाक थी यह बीमारी, मारे गए थे करोड़ों लोग

भारत ने 15 अप्रैल तक सभी पर्यटन वीजा किए निलंबित

भारत ने कोरोना वायरस संक्रमण को प्रसार को रोकने के उद्देश्य से 15 अप्रैल तक सभी पर्यटन वीजा निलंबित कर दिए हैं। सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह निलंबन 13 मार्च को रात जीएमटी 12 बजे से प्रभावी होगा। बयान में कहा गया है, ‘राजनयिक, आधिकारिक, संयुक्त राष्ट्र/ अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं, कामकाजी और प्रोजेक्ट वीजा के अलावा सभी मौजूदा वीजा 15 अप्रैल, 2020 तक निलंबित किए जाते हैं। यह 13 मार्च, 2020 की जीएमटी समयानुसार दोपहर 12 बजे से सभी प्रस्थान बिन्दुओं पर प्रभावी होगा।’

सरकार ने भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि गैरजरूरी विदेशी यात्राएं न करें। अगर वे कहीं से भी यात्रा करके वापस लौटते हैं तो उन्हें कम से कम 14 दिन तक लोगों से अलग रखा जा सकता है। चीन, इटली, ईरान, कोरिया, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी में जो भी भारतीय या विदेशी यात्री 15 फरवरी तक रहे हों, उन्हें भारत आने पर कम से कम 14 दिन के लिए अलग मेडिकल निगरानी में रखा जाएगा।

रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा, मुस्लिमों के अंग निकालकर कोरोना पीड़ितों का इलाज कर रहा है चीन

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर