न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना : सीबीएसई ने लिया ये बड़ा फैसला, 31 लाख बच्चों को मिली राहत

लॉकडाउन के चलते सीबीएसई ने छात्रों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। वोकेशनल समेत विभिन्न विषयों की 10वीं और 12वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षा अब नहीं होगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Apr 2020 3:21:22

कोरोना : सीबीएसई ने लिया ये बड़ा फैसला, 31 लाख बच्चों को मिली राहत

लॉकडाउन के चलते सीबीएसई ने छात्रों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। वोकेशनल समेत विभिन्न विषयों की 10वीं और 12वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षा अब नहीं होगी। सीबीएसई के पीआरओ ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से बिगड़ रहे हालातों को देखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सीबीएसई के 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। 10वीं बोर्ड के छात्रों को अब बची हुई विषयों की परीक्षा नहीं होगी। 10वीं बोर्ड के बच्चों की मुख्य विषयों की परीक्षा हो गई थी। सिर्फ वोकेशनल के कुछ विषय बचे रह गए थे।

12वीं की केवल मुख्य विषयों की परीक्षा होगी

12वीं बोर्ड के छात्रों के कई विषय अभी बचे रह गए थे। इसमें केवल मुख्य विषयों की परीक्षा होगी जो छात्रों के उच्च शिक्षण संस्थान में दाखिले के लिए जरूरी हैं। 12वीं बोर्ड के आर्ट्स और कॉमर्स में कई विषय बचे हैं। साइंस की अधिकांश परीक्षाएं हो चुकी हैं। 12वीं की मुख्य विषय की परीक्षा जिसमें छात्र शामिल होंगे, उसमें बिजनेस स्टडी, भूगोल, हिंदी (इलेक्टिव, कोर), होम साइंस, सोशियोलॉजी, कंप्यूटर साइंस (पुराना), कंप्यूटर साइंस (नया) शामिल हें। इसके अलावा बाकी बचे वोकेशनल और अन्य विषय की परीक्षा नहीं होगी। सीबीएसई पीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि बचे हुए विषयों की बोर्ड परीक्षा आयोजित कराने के लिए 10 दिन पहले केंद्रों को सूचित किया जाएगा। सीबीएसई के इस फैसले 31 लाख बच्चों को राहत मिली है।

ऑनलाइन टेस्ट लेकर प्रमोट करेंगे

सीबीएसई ने कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट किए जाने की बात की है। वहीं कक्षा नौवीं व 11वीं के जिन स्कूलों में परीक्षा या रिजल्ट जारी नहीं हो सका है, उनमें छात्र-छात्रओं को स्कूल असेसमेंट, प्रोजेक्ट वर्क, पीरियोडिक टेस्ट, टर्म एग्जाम आदि के आधार पर अगली कक्षा यानी 10वीं और 12वीं में प्रमोट किया जाएगा। जो बच्चे कक्षा नौवीं व 11वीं में किसी एक या एक से अधिक भी विषय में फेल हैं, उन्हें ऑनलाइन कंटेंट मुहैया कर उनका ऑनलाइन टेस्ट लेकर प्रमोट करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर