न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ठीक हुआ दिल्ली का कोरोना वायरस मरीज, कहा - ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं

कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। अधिकांश स्वस्थ व्यक्तियों के लिए उपचार बहुत आसान है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Mar 2020 9:02:37

ठीक हुआ दिल्ली का कोरोना वायरस मरीज, कहा - ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं

पूरी दुनिया में महामारी घोषित हुआ कोरोना वायरस भारत में भी 14 जिलों में फैल चुका है। भारत में इस वायरस के 112 मामले सामने आ चुके है। कोरोना वायरस की वजह से देश के करीब एक दर्जन से अधिक राज्यों ने स्कूल, कॉलेज बंद कर दिए हैं।जबकि कई राज्यों में परीक्षाओं को आगे बढ़ाया गया है। अभी तक उत्तर प्रदेश, दिल्ली, असम, हरियाणा, बंगाल, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, बिहार समेत अन्य राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद किए गए हैं। इसके साथ ही कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों से घर से ही काम करने को कहा है, बेंगलुरु में भी कुछ निजी कंपनियों ने इस प्रयोग को अपनाया है। दिल्ली में कई लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। उनका समुचित इलाज किया जा रहा है। दिल्ली में कोरोना वायरस का पहला मरीज जो अब ठीक हो गया है। 45 वर्षीय बिजनेसमैन ने इस वायरस को झलने के बारे में अपना अनुभव शेयर किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। अधिकांश स्वस्थ व्यक्तियों के लिए उपचार बहुत आसान है।

एनडीटीवी के मुबातिक इस व्यक्ति दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सुविधाओं की तारीफ की जहां वह पिछले दो हफ्तों से इलाज कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डरने की कोई जरूरत नहीं है। यह सामान्य फ्लू की तरह है। अगर कोई स्वस्थ व्यक्ति डॉक्टर के पास पहुंचता है, तो हमारी हेल्थ सिस्टम ठीक है। दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में से एक है। आईसोलेशन वार्ड बिना सूर्य रोशनी के टू बाय-टू सेल की तरह नहीं है। दिल्ली में रविवार को दो मरीजों को छोड़ दिया गयाऔर उन्हें 14 दिनों के लिए घर पर रहने की सलाह दी गई थी। अपने अनुभव को बताते हुए कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों की टीम बहुत आश्वस्त थी।

coronavirus,delhi first patient cured,corona virus patient experience,corona virus in delhi,news,national news

ऐसे पता चला कोरोना वायरस संक्रमित हूं?

उन्होंने बताया कि मैं 25 फरवरी को यूरोप से लौटा और मुझे अगले दिन बुखार हो गया। मैं एक डॉक्टर के पास गया जिसने मुझे बताया कि यह गले का संक्रमण है। उसने मुझे तीन दिनों तक दवा दी। मैं 28 वें दिन ठीक हो गया लेकिन मुझे फिर से 29 वें दिन बुखार हो गया। मैं राम मनोहर लोहिया अस्पताल गया। एक मार्च को मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया।

आप ठीक हो जाएंगे

उन्होंने कहा कि ईमानदारी से, यह केवल उस समय तक मुश्किल था जब तक उन्होंने मुझे बताया नहीं था कि मैं कोरोना वायरस पॉजिटिव था। लेकिन जब डॉक्टरों की एक टीम मुझे अगले दिन सफदरजंग में देखने के लिए आई, जहां मुझे शिफ्ट कर दिया गया था, तो उन्होंने मुझे यह कहते हुए बहुत सहज बना दिया कि आप ठीक हो जाएंगे, यह क्यूरेबल है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने मुझे बताया कि आप एक स्वस्थ व्यक्ति हैं और यह सिर्फ सर्दी और खांसी है और यह जल्द ठीक हो जाएगा। यह सामान्य सर्दी और खांसी की तुलना में थोड़ा अधिक समय लेता है।

काफी बेहतर सुविधाएं हैं सफदरजंग में

उन्होंने कहा कि मैं एक डॉक्टर नहीं हूं, लेकिन यह सामान्य सर्दी और खांसी से थोड़ा अलग था। मैं सफदरजंग के एक आइसोलेशन वार्ड में था, जिसे भारत सरकार ने इसके लिए बनाया था। सुविधाएं बहुत अच्छी थीं। अब तक मैंने जो प्राइवेट अस्पतालों में देखा है उन सबसे यहां अच्छी व्यवस्था थी। मेरे पास बाथरूम के साथ एक प्राइवेट कमरा था।

ठीक हुए दो मरीज

दिल्ली में कोरोना वायरस के 7 मामले सामने आए है। जिनमे से 1 की मौत हो चुकी है, वहीं दो लोगों जो COVID-19 के लिए टेस्ट में पॉजिटिव आए थे और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए निर्देश

- भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें
- अगर खांसी और बुखार हो तो किसी के संपर्क में ना आएं
- बिना हाथ धोए आंख-मुंह और नाक को ना छुएं
- सार्वजनिक स्थानों में ना थूकें
- बुखार-खांसी होने या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
- डॉक्टर के पास जाने के दौरान अपना मुंह और नाक ढकें रहें
- किसी भी तरह की दिक्कत होने पर 011-23978046 पर संपर्क करें या फिर ncov2019@gmail.com पर मेल करें
- अपने हाथ को साबुन-पानी या फिर एल्कोहल वाले हैंड रब से धोएं
- खांसी या छींकने के दौरान टीशू या कपड़े से मुंह जरूर ढकें
- इस्तेमाल किए गए टीशू को कूड़ेदान में जरूर डालें

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर