न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश / अलीगढ़ में लॉकडाउन का पालन कराने पहुंची पुलिस पर पथराव

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस पर पथराव किया गया है। इस झड़प में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। उसके सिर में चोट लगी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Apr 2020 12:53:33

उत्तर प्रदेश / अलीगढ़ में लॉकडाउन का पालन कराने पहुंची पुलिस पर पथराव

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। सबसे अधिक मामले आगरा और लखनऊ में सामने आए हैं। आगरा में आंकडा 300 को भी पार कर गया है। बुधवार सुबह 12 नए मरीजों की जानकारी केजीएमयू प्रशासन ने दी है। इसमें लखनऊ के पांच और आगरा से 7 मरीज हैं। कोरोना वायरस को लेकर उत्तरप्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अब तक 13,130 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण आए गए हैं। 53 जनपदों में अब तक कुल 1343 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इनमें 814 लोग तब्लीगी जमात के हैं।

पुलिस पर पथराव

वहीं, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस पर पथराव किया गया है। इस झड़प में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। उसके सिर में चोट लगी है। दरअसल, लॉकडाउन के अलीगढ़ की शहर कोतवाली स्थित भुजपुरा में प्रशासन द्वारा सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक बाजार खुलने की छूट दी गई है। समय पूरा होने पर पुलिसकर्मियों ने सब्जी व अन्य दुकानदारों से लॉकडाउन का पालन करने के लिए कहते हुए दुकानें बंद करने को कहा। इस दौरान पुलिस और दुकानदारों के बीच कहासुनी हो गई और स्थानीय ठेली वाले पुलिस पर हमलावर हो गए। देखते ही देखते मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स और नगर निगम कर्मचारियों की टीम भी एकत्रित हो गई।

इस दौरान दोनों ही तरफ से काफी देर तक पथराव होता रहा। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने माहौल को देखते हुए लोगों को खदेड़ दिया और बाजार में रोड पर दुकान लगाए हुए सब्जी फल विक्रेता अपने-अपने सामान को छोड़कर भाग खड़े हुए। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। इस घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुए है।

बता दे, उत्तरप्रदेश के आगरा में 308, लखनऊ में 181, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 102, मेरठ में 81, मुरादाबाद में 73, सहारनपुर में 72, फिरोजाबाद में 59, गाजियाबाद में 46, रायबरेली में 35, बिजनौर में 28, बुलंदशहर में 21, अमरोहा में 18, सीतापुर में 17, रामपुर में 16, बदायूं में 13, औरैया में 9, संभल, आजमगढ में 7-7, प्रतापगढ़, बरेली, गाजीपुर, मथुरा, कन्नौज में 6-6 मरीज, मुजफफरनगर, जौनपुर में 5-5, लखीमपुर, हाथरस, मैनपुरी में 4-4, कासगंज, एटा, मिर्जापुर, बांदा में 3-3, पीलीभीत, हरदोई, कौशांबी, इटावा, अलीगढ़ में 2-2, शाहजहांपुर, भदोही, उन्नाव, प्रयागराज, संतकबीरनगर, गोंडा, मऊ, सुल्तानपुर में 1-1 मरीज सामने आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ