न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संकट: फिर बंद हुई प्राइवेट ट्रेनों की बुकिंग, IRCTC ने कहा - नहीं मिल रहे यात्री

14 अप्रैल के बाद देश भर में लॉकडाउन लागू रहेगा या हटेगा, इस पर केंद्र सरकार की ओर से कोई फ़ैसला नहीं किया गया है। ऐसे में प्राइवेट ट्रेनों में बुकिंग एक बार टाल दी गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Apr 2020 12:05:52

कोरोना संकट: फिर बंद हुई प्राइवेट ट्रेनों की बुकिंग, IRCTC ने कहा -  नहीं मिल रहे यात्री

14 अप्रैल के बाद देश भर में लॉकडाउन लागू रहेगा या हटेगा, इस पर केंद्र सरकार की ओर से कोई फ़ैसला नहीं किया गया है। ऐसे में प्राइवेट ट्रेनों में बुकिंग एक बार टाल दी गई है। अब, इन ट्रेनों में एक मई 2020 से बुकिंग खोली गई है। देश में प्राइवेट ट्रेन के परिचालन की शुरुआत करने वाली कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिज्म कारपोरेशन(IRCTC) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आगामी 15 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच प्राइवेट ट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया गया है। इसलिए इन ट्रेनों में बुकिंग फिर से बंद कर दी गई है। इस बारे में रेलवे को सूचना भेज दी गई है ताकि उन्हें भी आसानी रहे। बता दे, इस समय आईआरसीटीसी तेजस एक्सप्रेस के नाम से देश के दो प्राइवेट ट्रेनों का परिचालन करती है। इनमें दिल्ली से लखनउ और अहमदाबाद से मुंबई का रूट शामिल है।

उक्त अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के बाद की अवधि के लिए जब ट्रेन में बुकिंग खोली गई थी तो रेलवे के लोकप्रिय ट्रेनों में तो बुकिेंग खूब मिली। लेकिन प्राइवेट ट्रेन में बुकिंग बेहद कम मिली। देखा गया कि एक दिन में डेढ़ सौ या दो सौ यात्रियों की बुकिंग मिल रही है। इतने यात्रियों को लेकर तो पूरी ट्रेन चलाना मुश्किल है। इसलिए इन ट्रेनों को अप्रैल महीने तक के लिए रद्द कर दिया गया है। आगामी एक मई से बुकिंग खुली है और जो यात्री चाहें, इसमें बुकिंग बंद करा सकते हैं।

जिसने बुकिंग कराई थी, उन्हें मिलेगा रिफंड

अधिकारी का कहना है कि जिन अधिकारियों ने 15 से 30 अप्रैल 2020 के बीच यात्रा के लिए तेजस एक्सप्रेस में बुकिंग कराई थी, उन्हें रिफंड दे दिया जाएगा।

21 दिनों के लिए 13523 ट्रेन निलंबित

प्रधानमंत्री द्वारा बीते 24 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा करने के बाद रेलवे ने 21 दिनों के लिए 13,523 ट्रेनों की सेवाएं निलंबित कर दी थीं। इसी वजह से प्राइवेट ट्रेनों का संचालन भी बंद हुआ है।

बता दे, कोरोना वायरस (Coronavirus, Covid-19) का संक्रमण दूसरी और तीसरी स्टेज के बीच पहुंच गया है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह बात कही। हालांकि, बीते 8 दिन में कल पहली बार ऐसा हुआ जब नए मामलों में कमी दर्ज की गई। दिन भर में 488 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। 28 मार्च को संक्रमितों की संख्या में 141 की बढ़ोतरी हुई थी। अगले दिन इसमें कमी आई और 115 नए मामले सामने आए थे। इसके बाद हर दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ती गई। अब तक 4 हजार 825 मामले सामने आ चुके हैं। बीमारी 27 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुकी है। 135 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 361 बीमारी से उबर चुके हैं। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार सुबह 9 बजे तक देश में कोरोना संक्रमण के कुल 4 हजार 421 मामले सामने आए हैं। इनमें से 3 हजार 981 मरीजों का इलाज चल रहा है। 325 ठीक हुए हैं, जबकि 114 की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका