न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन : कहर बरपा रहा कोरोना वायरस, 1 दिन में 143 मरीजों ने दम तोड़ा

चीन में कोराना वायरस से मरने वालों की संख्या 1631 हो गई है। चीन में सिर्फ शुक्रवार को ही इस बीमारी से 143 लोगों की मौत हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Feb 2020 8:47:23

चीन : कहर बरपा रहा कोरोना वायरस, 1 दिन में 143 मरीजों ने दम तोड़ा

चीन में कोराना वायरस (Coronavirus) से मरने वालों की संख्या 1631 हो गई है। चीन में सिर्फ शुक्रवार को ही इस बीमारी से 143 लोगों की मौत हुई है। हुबेई प्रांत (Hubei Province) में ही कोरोना वायरस (Coronavirus) से सबसे ज्यादा संक्रमित लोग हैं। कोराना वायरस का केंद्र रहे हुबेई प्रांत में इस बीमारी ने 2420 नये लोगों को अपने चपेट में लिया है। हुबेई प्रांत में इस बीमारी से शुक्रवार को 139 लोगों की मौत हुई है। जबकि हेनान में 2 लोग इस वायरस की वजह से मरे। चीन से मिले ताजा आंकड़ों के मुताबिक हुबेई प्रांत में अबतक इस जानलेवा बीमारी की चपेट में 54406 लोग आ चुके हैं। चीन में अबतक इस बीमारी की चपेट में 67 हजार 535 लोग आ चुके हैं। आपको बता दे, 12 फरवरी 2020 को एक दिन में चीन के हुबेई प्रांत में 248 मौतें हुई थी। इसी राज्य की राजधानी है वुहान जहां से कोरोना वायरस फैला है।

चीन के वुहान में नवनिर्मित ह्वोशेनशान अस्पताल में भर्ती नोवेल कोरोना वायरस निमोनिया के मरीजों की संख्या एक हजार तक पहुंच गई है। कोरोना वायरस का प्रकोप शुरू होने के बाद चीन ने आनन-फानन में इस अस्पताल का निर्माण कराया था। 13 फरवरी को दोपहर बाद पहली खेप के 7 मरीज अस्पताल से स्वस्थ हो कर निकले, जिनमें सबसे बुजुर्ग मरीज की उम्र 66 साल है और सब से छोटा 33 साल का है। मरीजों के पुनर्वास के लिए अस्पताल हर मरीज के लिए एक विशेष उपचार योजना बना रहा है, जिसमें मनोवैज्ञानिक परामर्श, आहार और जीवन चर्या के अन्य पहलु शामिल हैं।

राजधानी बीजिंग में एक शख्स इस बीमारी की चपेट में आकर मर गया, वहीं चोंगचिंग में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस तरह से सिर्फ शुक्रवार को 143 लोगों की मौत हो गई है, जबकि मौत का कुल आंकड़ा 1631 हो गया है।

coronavirus,china,japan,death,wuhan,world news

चीन से बाहर 580 लोग इस बीमारी की चपेट में आए हैं। जबकि चीन के अलावा 3 देशों में कोराना वायरस की वजह से 3 लोगों की मौत हुई है। इनमें से एक फिलीपींस, एक हॉन्गकॉन्ग और एक जापान में के मरीज हैं।

वहीं, दुनियाभर के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि चीन की सरकार जितने भी आंकड़े जारी कर रही है, वुहान और हुबेई में उससे 10 से 25 गुना ज्यादा लोग बीमार हैं या मारे गए हैं। क्योंकि वुहान (Wuhan) में पिछले 24 घंटे में मरीजों की संख्या 12 गुना बढ़ गई है। इस बीच ये जानकारी भी सामने आई है कि वुहान (Wuhan) से करीब 50 लाख लोग शहर छोड़कर भाग गए हैं। ये लोग कहां गए हैं इसका किसी को पता नहीं है। लेकिन चीन के सर्च इंजन बायडू के अनुसार चीन में 20 ऐसी जगहें हैं जहां ये लोग जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर