न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन में कोरोना वायरस का कहर, 24 घंटे के अंदर 45 लोगों ने तोड़ा दम, अब तक 300 से ज्यादा मौत

चीन में कोरोना वायरस (Coronavirus) से हर तरफ अफरातफरा का माहौल है। हर दिन कोरोना के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Feb 2020 10:27:14

चीन में कोरोना वायरस का कहर, 24 घंटे के अंदर 45 लोगों ने तोड़ा दम, अब तक 300 से ज्यादा मौत

चीन में कोरोना वायरस (Coronavirus) से हर तरफ अफरातफरा का माहौल है। हर दिन कोरोना के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। चीन में कोरोना वायरस के कारण मृतकों की संख्या 300 के पार पहुंच गई है। रविवार की सुबह चीन सरकार ने जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित 45 और पीड़ितों की मौत हो गई। मौत के नए मामलों को लेकर चीन में अब तक 304 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 12 हजार से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। शनिवार को मृतकों की संख्या 259 थी।

पालतू जानवरों को मार रहे

वहीं चीन से एक और खबर आ रही है जिसके अनुसार लोग कोरोना वायरस की वजह से इतने खौफ में है कि वह अपने घरों से पालतू जानवरों को बाहर फेंक रहे हैं। ब्रिटेन के अखबार 'द सन' के मुताबिक, चीन (China) में ये अफवाह फैल गई कि कोरोना वायरस जानवरों से फैल रहा है। अखबार के मुताबिक, चीन से कई दर्दनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पालतू जानवर मौत के बाद खून से लथपथ हैं। कहा जा रहा है कि लोग अपने अपार्टमेंट से कुत्ते और बिल्लियों को फेंक रहे हैं। वहां के लोग इस बात की शिकायत कर रहे हैं कि शंघाई में पांच बिल्लियों को घर से फेंक दिया गया। इनकी लाशें सड़क पर दिखीं।

डॉक्टरों की पिटाई

वहीं चीन में लोगों से ज्यादा डॉक्टरों की हालत खराब है। वुहान में तो डॉक्टरों की पिटाई हो रही है। कुछ डॉक्टर्स एक हफ्ते से घर नहीं गए हैं। कोरोना वायरस (Coronavirus) से पीड़ित चीनी नागरिक अब डॉक्टरों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कह रहे हैं कि अगर हमारा इलाज जल्दी नहीं हुआ और हम मरने वाले हुए तो पहले हम डॉक्टरों को मार देंगे। हान के एक डॉक्टर से साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट को बताया कि वह दो हफ्ते से घर नहीं गया है। आधी रात को भी वह करीब 150 कोरोना वायरस (Coronavirus) पीड़ितों की अस्पताल में लाइन लगी रहती है। सभी मरीज परेशान हैं, इसलिए वे ऐसी बातें कर रहे हैं। लेकिन डॉक्टर का कहना है कि हम में से किसी को भी मार देने लाइन तो कम नहीं होगी।

coronavirus,coronavirus china,china,death,world news

323 भारतीय निकाले गए सुरक्षित

कोरोना के घातक रूप अख्तियार करने के बाद भारत ने अपने नागरिकों को वुहान से वापस लाना शुरू कर दिया है। शनिवार के दिन 324 भारतीयों को लेकर एअर इंडिया की विशेष फ्लाइट चीन के वुहान शहर से नई दिल्ली पहुंची थी, वहीं रविवार को भी 323 भारतीयों को लेकर विशेष फ्लाइट भारत के लिए रवाना हो चुकी है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण की शुरुआत दिसंबर माह में चीन के हुबेई प्रांत से हुई थी। हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में कोरोना का पहला केस सामने आया था। हुबेई प्रांत का वुहान शहर ही इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है, जहां बड़ी संख्या में भारतीय छात्र मेडिकल की पढ़ाई करते हैं।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने कोरोना वायरस को लेकर वैश्विक स्वास्थ आपातकाल घोषित किया है। WHO के मुताबिक, भारत समेत 21 देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें चीन, हॉन्गकॉन्ग, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, भारत, श्रीलंका, नेपाल, थाइलैंड, मलेशिया, कंबोडिया, जापान, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, ताइवान, मकाऊ, वियतनाम, यूएई, रूस और ब्रिटेन शामिल हैं। WHO के प्रमुख टेड्रोस एडनोम गेब्रियेसिस ने कहा कि सबसे बड़ी चिंता यह है कि वायरस सबसे खराब स्वास्थ्य सुविधाओं वाले देशों में न फैले।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर