न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस : क्या मौत के आंकड़े कम बता रहा है चीन, दम तौड़ चुके है 24,589 लोग!

रिपोर्ट के मुताबिक चीनी कंपनी टेनसेंट ने शनिवार को बताया कि कोरोना वायरस से 154,023 लोग प्रभ‍ावित हैं और 24,589 लोगों की मौत हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Feb 2020 10:38:40

कोरोना वायरस : क्या मौत के आंकड़े कम बता रहा है चीन, दम तौड़ चुके है 24,589 लोग!

ताइवान के समाचार पत्र ताइवान न्‍यूज की रिपोर्ट के चीन में कोरोना वायरस (Coronavirus) से मरने वालों के चौकाने वाले आकड़े पेश किए है। हालाकि, बाद में इन आंकड़ो में बदलाव किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक चीनी कंपनी टेनसेंट ने शनिवार को बताया कि कोरोना वायरस से 154,023 लोग प्रभ‍ावित हैं और 24,589 लोगों की मौत हो गई है। टेनसेंट का यह आंकड़ा चीन के आधिकारिक आंकड़े से करीब 80 गुना ज्‍यादा था। हालांकि बाद में उसने अपने आंकड़े को बदल लिया और कहा कि 14,446 लोग ही इस बीमारी से पीड़‍ित हैं और कुल 304 लोगों की मौत हुई है।

आपको बता दे, चीन राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि बुधवार को इससे 73 और लोगों की जान चली गई और इनमें से 70 हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से थे। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 563 हो गई और इस विषाणु से संक्रमित होने के 28,018 मामलों की पुष्टि हुई है।

आयोग ने बताया कि देश में अभी तक इस वायरस की चपेट में आने से कुल 563 लोगों की जान जा चुकी है और 28,018 मामलों की पुष्टि हुई है। उसने ने बताया कि बुधवार को 5,328 नए मामलों की पुष्टि हुई, जिनमें से 2,987 हुबई प्रांत में सामने आए। चीन में बुधवार को 640 मरीज गंभीर रूप से बीमार हो गए और कुल 3,859 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। अब इसका कहर उनपर भी पड़ रहा है जो कोरोना वायरस (Coronavirus) से पीड़ित लोगों के इलाज में लगे हैं।

china,coronavirus,coronavirus death,world news

डॉक्टर की हुई मौत

इस वायरस की वजह से पहले डॉक्टर की मौत हुई है। 27 वर्षीय डॉ सॉन्ग यिंगजी (Song Yingjie) 25 जनवरी से लगातार बिना आराम किए चीन के हुनान प्रांत के हेंगयांग इलाके में तैनात थे। उनका काम था सड़क पर आते-जाते लोगों का तापमान मापना। इतनी भयानक ठंड में जब हुनान प्रांत का तापमान दिन में 8 डिग्री और रात में 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा जा रहा है, उसमें डॉ सॉन्ग यिंगजी (Song Yingjie) और उनकी टीम हाइवे पर लोगों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण की जांच कर रहे थे। लगातार काम करने की वजह से सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। उनके पास डॉक्टरों की एक टीम थी। जिसके वो लीडर थे। उन्हें हाइवे पर आने-जाने वाले ड्राइवरों और यात्रियों का तापमान मापने का काम दिया गया था।

आयोग ने बताया कि बुधवार तक हॉन्गकॉन्ग में इसके संक्रमण 21, मकाऊ में 10 और ताइवान में 11 मामले सामने आए गए थे। चीन के बाहर इस वायरस के कुल 182 मामले सामने आ चुके हैं। हॉन्गकॉन्ग और फिलिपीन में इससे एक-एक व्यक्ति की जान भी जा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी