न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चेन्नई / तमिल न्यूज़ चैनल के 25 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, रोकना पड़ा लाइव शो

देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना संक्रमितों की गिनती लगातार बढ़ती जा रही है। चेन्नई में न्यूज चैनल के 25 कर्मचारी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Apr 2020 4:24:21

चेन्नई / तमिल न्यूज़ चैनल के 25 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, रोकना पड़ा लाइव शो

देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना संक्रमितों की गिनती लगातार बढ़ती जा रही है। चेन्नई में न्यूज चैनल के 25 कर्मचारी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तमिल न्यूज़ चैनल में कार्यरत 25 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं, इनमें पत्रकार, कैमरापर्सन और अन्य लोग शामिल हैं। बता दें कि इस न्यूज़ चैनल के करीब 94 लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट करवाया गया है। इसकी वजह से चैनल को अपना लाइव प्रोग्राम भी सस्पेंड करना पड़ा है। पॉजिटिव मामले आने के बाद अन्य लोगों को भी क्वारनटीन किया गया है।

मुंबई में पत्रकार कोरोना संक्रमित

बता दें कि इससे पहले सोमवार को मुंबई में भी पत्रकारों के कोरोना वायरस से पीड़ित होने की खबर ने सबको झकझोर दिया था। मुंबई में कोरोना वायरस को लेकर रिपोर्टिंग और कवरेज कर रहे 53 पत्रकार कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए। मुंबई में 170 से अधिक पत्रकारों को कोरोना वायरस टेस्ट करवाया गया था।

मुंबई के बाद दिल्ली सरकार ने भी यहां पर कार्यरत और कवरेज कर रहे सभी पत्रकारों का कोरोना वायरस टेस्ट करवाने की बात कही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर इसका ऐलान किया।

मौसम विभाग में कोरोना की दस्तक

नई दिल्ली के प्रादेशिक मौसम केंद्र में तैनात एक कर्मचारी की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है। मल्टी टॉस्किंग स्टाफ के तौर पर काम कर रहे मौसम विभाग के कर्मचारी की मौत सफदरजंग हॉस्पिटल में 17 अप्रैल को हुई थी। इसके बाद मौसम विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्रादेशिक मौसम केंद्र के कई कर्मचारियों को सतर्क रहने को कहा गया है। इसी के साथ यहां पर सैनिटाइजेशन भी किया गया। संपर्क में आये 10 कर्मचारियों को अपने घर पर ही क्वारनटीन रहने को कहा गया है। दिल्ली में बीते कुछ दिनों कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है।

राष्ट्रपति भवन में कोरोना वायरस

इससे पहले राष्ट्रपति भवन में काम करने वाले एक सफाईकर्मी की रिश्तेदार कोरोना पॉजिटिव मिली। वह अपने परिवार के साथ राष्ट्रपति भवन के कैंपस में ही रहती है। इस खुलासे के बाद कैंपस में रहने वाले 125 परिवारों को होम क्वारनटीन किया गया है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों सफाईकर्मी की बहू की मां का कोरोना के कारण निधन हुआ था। गांव में हुए उसके अंतिम संस्कार में सफाईकर्मी का पूरा परिवार शामिल हुआ था। इसके बाद पूरे परिवार को आइसोलेशन में भेजा गया था और उनका कोरोना टेस्ट किया गया था। सभी का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया, लेकिन बहू का रिजल्ट पॉजिटिव आ गया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कैंपस में रहने वाले 125 परिवारों को क्वारनटीन किया गया है। इसमें 25 परिवार तो उसी ब्लॉक के हैं, जहां यह परिवार रहता है। इन 25 परिवारों को घर से निकलने पर मनाही है और इनका खाना राष्ट्रपति भवन की तरफ से आ रहा है।

गौरतलब है कि पत्रकार, डॉक्टर, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी समेत जरूरी क्षेत्र में कार्यरत कई ऐसे लोग हैं जो लगातार कोरोना वायरस संकट के बावजूद जमीन पर काम कर रहे हैं। ऐसे में लगातार इनके कोरोना वायरस से पीड़ित होने के मामले सरकार के लिए भी चिंता का विषय बन रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
अंकिता भंडारी केस में क्यों आया दुष्यंत गौतम का नाम? वायरल ऑडियो से शुरू हुआ विवाद, जानें पूरा मामला
अंकिता भंडारी केस में क्यों आया दुष्यंत गौतम का नाम? वायरल ऑडियो से शुरू हुआ विवाद, जानें पूरा मामला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन