न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनियाभर में कोरोना का कहर, अमेरिका में मौतों का आंकड़ा चीन से ज्‍यादा, 3,424 की गई जान

तमाम कोशिशों के बावजूद दुनिया कोरोना वायरस की गिरफ्त से निकलती नजर नहीं आ रही है। इस घातक संक्रमण से पूरी दुनिया में 40 हजार से मौतें हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Apr 2020 7:19:27

दुनियाभर में कोरोना का कहर, अमेरिका में मौतों का आंकड़ा चीन से ज्‍यादा, 3,424 की गई जान

तमाम कोशिशों के बावजूद दुनिया कोरोना वायरस की गिरफ्त से निकलती नजर नहीं आ रही है। इस घातक संक्रमण से पूरी दुनिया में 40 हजार से मौतें हो चुकी है। 8 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं। अमेरिका में अब तक 3,424 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो चुकी है, जबकि 1,75,669 लोग संक्रमित हैं। इटली और स्‍पेन के बाद अमेरिका तीसरा देश हो गया है, जहां कोरोना वायरस से मौतों का आंकड़ा चीन से अधिक हो गय है।

इटली में 12,428 लोगों की मौत

इटली में मौतों का आंकड़ा 12,428 हो गया है। बीते 24 घंटों के दौरान यहां 837 मौतें हुई हैं। यहां मौतों का आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्‍यादा है। इटली में संक्रमित लोगों की संख्‍या 1,05,792 है।

स्‍पेन में 8000 से अधिक लोगों की मौत

कोरोना वायरस ने इटली के बाद जहां सबसे अधिक तबाही मचाई है, वह यूरोप का ही एक अन्‍य देश स्‍पेन है स्‍पेन में भी इससे 8000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है जबकि 94,417 लोग इससे संक्रमित हैं। वहीं, ब्रिटेन में बीते 24 घंटों के दौरान 381 लोगों की जान गई है, जिसके बाद यहां इस घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 1,789 हो गई है। चीन में अब तक 3,305 लोगों की जान इस घातक बीमारी से गई है, जबकि संक्रमित लोगों की संख्‍या 81,518 है।

ईरान, पाकिस्‍तान में भी बुरा हाल

एशियाई मुल्‍कों में इसने चीन के बाद सबसे अधिक तबाही ईरान में मचाई है, जहां इस घातक संक्रमण से 2,898 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 44,605 लोग इससे संक्रमित हैं। बीते 24 घंटों के दौरान यहां 141 लोगों की मौत हुई है। पाकिस्‍तान में भी कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां 25 लोगों की इस घातक संक्रमण से जान जा चुकी है, जबकि देश में करीब 1,900 लोग इससे संक्रमित हैं।

भारत में दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहे मामले

मंगलवार को देश में कोविड-19 (Covid-19) के 315 नए मामले सामने आए हैं। ये पहली बार है, जब देश में एक दिन में तीन सौ से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। सोमवार की तुलना में कोविड-19 पॉजिटिवों का यह आंकड़ा लगभग दोगुना है। अब देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) पीड़ितों की कुल संख्या 1618 हो गई है और इसके चलते मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 52 हो गई है। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से हैं, जहां 302 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर केरल (241), तीसरे पर तमिलनाडु (124) और चौथे स्थान पर देश की राजधानी दिल्ली (120) है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन