न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश / कोरोना का नया रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 2529 नए मरीज, लखनऊ में बढ़ा संक्रमण

उत्तर प्रदेश में 24 घंटों की बात करे तो रिकॉर्ड 2529 नए कोविड पॉजिटिव सामने आए हैं। यह अब तक मरीजों की रिकार्ड संख्या हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Jul 2020 9:43:38

उत्तर प्रदेश / कोरोना का नया रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 2529 नए मरीज, लखनऊ में  बढ़ा संक्रमण

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 12 लाख 88 हजार 130 हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 48 हजार 446 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके पहले बुधवार को ही 45 हजार 601 लोग संक्रमित मिले थे। गुरुवार को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 9 हजार 895, आंध्र प्रदेश में 7 हजार 998, तमिलनाडु में 6 हजार 472 और कर्नाटक में 5 हजार 30 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, उत्तर प्रदेश की बात करे तो यहां संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटों की बात करे तो रिकॉर्ड 2529 नए कोविड पॉजिटिव सामने आए हैं। यह अब तक मरीजों की रिकार्ड संख्या हैं। इससे पहले 22 जुलाई को सबसे ज्यादा 2 हजार 308 मरीज मिले थे। प्रदेश में 21003 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। इस समय आइसोलेशन में 21 हजार 18 मरीज और 4403 क्वारैंटाइन में हैं। प्रदेश की राजधानी लखनऊ अब कोरोना का नया एपिसेंटर बनती जा रही है। गुरुवार को लखनऊ में 307 नए केस आए, जबकि झांसी में 185, कानपुर में 182, प्रयागराज में 126 और गाजियाबाद में 115 नए केस आए।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक प्रदेश में 33803 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब कोरोना वायरस नमूने जांचने की क्षमता 50 हजार के आंकड़े को पार कर गई है। बुधवार को 54 हजार 897 नमूनों की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में 16।54 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। अब हर जिले में स्टैटिक बूथ बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे लोग अपनी सुविधा के अनुसार जांच करा सकें। यहां एंटीजन टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को 3001 पूल टेस्ट किए गए। इसमें 2760 पूल पांच-पांच नमूनों के बनाए गए थे। इनमें से 566 पॉजिटिव आए मिले हैं। इसी तरह 241 पूल दस-दस नमूनों के बनाए गए थे। इसमें 29 पूल में पॉजिटिविटी मिली है।

कोरोना के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 1298 है। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 21 हजार से अधिक है, जिसमें अकेले लखनऊ में 3 हजार से अधिक एक्टिव केस है। लखनऊ में अब तक 1864 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

लखनऊ में बढ़ा संक्रमण

लखनऊ में कोरोना नियमों की अनदेखी लोगों पर भारी पड़ रही है। लखनऊ में अचानक बढ़े कोरोना संक्रमण पर जिला प्रशासन का दावा है कि टेस्टिंग बढ़ाए जाने के बाद केस बढ़ हैं। पिछले हफ्ते मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक प्रदेश की राजधानी में 80 हजार लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुके है।

लखनऊ जिला प्रशासन ने पिछले सोमवार को चार पुलिस थानों- सरोजनी नगर, आशियाना, गाजीपुर और इंदिरानगर में 24 जुलाई तक लॉकडाउन का ऐलान किया है। शनिवार और रविवार को पूरे प्रदेश में लॉकडाउन रहेगा ही। यानी लखनऊ के सर्वाधिक केस मिलने वाले इन चार इलाकों में 26 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने जताई चिंता

लखनऊ में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चिंतित हैं। यही वजह है कि बीते दिनों सीएम योगी ने लखनऊ के बड़े अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई थी। सीएम योगी ने कहा था कि लखनऊ में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शहर में एक एकीकृत कमांड और कंट्रोल सेंटर बनाना चाहिए।

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने अस्पतालों को बेड बढ़ाने का निर्देश दिया है, ताकि कोरोना मरीजों को तकलीफ न हो। साथ ही पूरे प्रदेश में टेस्टिंग को बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है। जिला प्रशासन को डोर-टू-डोर सर्वे और मेडिकल स्क्रीनिंग करने का भी निर्देश दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका