न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / आज सामने आए 123 नए पॉजिटिव मामले, 5 हजार के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

राजस्थान में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। आज रविवार दोपहर 2 बजे 123 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5083 पहुंच गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 17 May 2020 4:08:24

राजस्थान / आज सामने आए 123 नए पॉजिटिव मामले, 5 हजार के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

राजस्थान में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। आज रविवार दोपहर 2 बजे 123 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5083 पहुंच गया। वहीं, जयपुर में आज 2 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें एक आरएसी का जवान है। करीब 55 वर्षीय मृतक जवान आरएसी की 5 वीं बटालियन, घाटगेट में पदस्थापित थे। उनका जयपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। मौत के बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। राज्य में कुल मौतों का आंकड़ा 128 पहुंच गया। आज मिलने वाले मामलों में जयपुर में 37 (12 सेंट्रल जेल और 2 जिला जेल के कैदी संक्रमित), डूंगरपुर में 18, उदयपुर में 16, जोधपुर में 11, राजसमंद में 10, सीकर में 7, पाली में 6, बीकानेर में 5, कोटा और झुंझुनू में दो-दो, जालौर, भीलवाड़ा, अजमेर, बाड़मेर, दौसा, प्रतापगढ़, नागौर, सवाई माधोपुर और करौली में एक-एक संक्रमित मिले।

सोमवार से लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू होगा। इस दौरान क्या-क्या खुलेगा, इस पर राज्य सरकार रविवार शाम तक फैसला करेगी। माना जा रहा है कि जयपुर, जोधपुर, उदयपुर समेत प्रदेश में हॉटस्पॉट बने शहरों के कर्फ्यू वाले और कंटेनमेंट एरिया में सरकार किसी प्रकार की छूट नहीं देगी। ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले शहरों में मॉल, सिनेमा हाल को छोड़कर सभी बाजार खोलने की अनुमति मिल सकती है। लॉकडाउन 4.0 में राज्य सरकार खुद के स्तर पर ही रेड, ऑरेंज और ग्रीन जाेन काे नए सिरे से परिभाषित कर सकती है, जिससे आर्थिक गतिविधियाें काे शुरू करने में आसानी हाे सके। इसमें छूट देने के लिए सीएम अशाेक गहलाेत पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी काे पत्र भेज चुके हैं।

जयपुर जिला जेल बना कोरोना का नया हॉटस्पॉट

शहर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर रविवार को 1555 हो गया है। जयपुर जिला जेल कोरोना का नया हॉटस्पॉट बन गया है। यहां अब तक यहां 145 कैदी और खुद जेल अधीक्षक संक्रमित पाए गए। रविवार को यहां 14 नए पॉजिटिव मिले। इससे पहले शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 119 पॉजिटिव मिले थे। जबकि जेल अधीक्षक और 9 कैदी एक दिन पहले संक्रमित पाए गए थे।

एक तरफ जयपुर में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़ रहा है। वहीं, राहत की बात यह है कि यहां आइसोलेशन व क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती कोरोना पेशेंट रिकवर भी जल्दी हो रहे है। चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब जयपुर में कुल 1555 केसों में से सिर्फ 586 केस ही एक्टिव है। जिनका उपचार चल रहा है। बाकी 901 केस रिकवर हो चुके है। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। इसके अलावा 802 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ