न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / आज मिले 182 नए मरीज, 7 की हुई मौत; कुल संक्रमित 15809; प्रदेश में बार खोलने की मिली इजाजत

राजस्थान में कोरोना के बुधवार को 182 नए मामले सामने आए। इसके साथ राज्य में कुल मरीजों की संख्या 15809 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Jun 2020 12:58:54

राजस्थान / आज मिले 182 नए मरीज, 7 की हुई मौत; कुल संक्रमित 15809; प्रदेश में बार खोलने की मिली इजाजत

राजस्थान में कोरोना के बुधवार को 182 नए मामले सामने आए। इसके साथ राज्य में कुल मरीजों की संख्या 15809 हो गई है। आज मिले मामलों में धौलपुर में 63, जयपुर में 53, भरतपुर में 23, कोटा में 10, नागौर और सीकर में 5-5, दौसा और झालावाड़ में 4-4, झुंझुनू और सवाई माधोपुर में 3-3, बारां, बूंदी, डूंगरपुर और राजसमंद में 2-2, उदयपुर में एक पॉजिटिव मिला। वहीं,आज सात लोगों की मौत भी हुई है। इनमें बीकानेर में 3, भरतपुर, दौसा, गंगानगर और कोटा में 1-1 की मौत हुई। कुल मौत का आंकड़ा 372 पहुंच गया।

उधर, जयपुर के SMS Hospital में अब तक कुल 70 हैल्थ वॉरियर्स कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल स्टाफ शामिल है। वहीं, जयपुर में कुल 228 कोरोना वॉरियर्स संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 50% ऐसे हैं जिनमें किसी तरह के लक्षण नहीं थे।

वहीं, जोधपुर में अनलॉक के साथ कोरोना संक्रमण जानलेवा साबित हो रहा है। मंगलवार को पहली बार एक साथ 4 लोगों ने दम तोड़ा। इनमें से 2 को कोई दूसरी बीमारी भी नहीं थी। पिछले 23 दिनों में अब तक कुल 19 लोगों की जान जा चुकी है। इससे पहले चारों लॉकडाउन के 70 दिनों में कुल 19 लोगों की मौत हुई थी। अजमेर में कोरोना से मरने वालों की गिनती में इजाफा हुआ है। यहां बीते 24 घंटे में 3 और 22 दिनों में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रदेशभर में बार खोलने की मिली इजाजत

राज्य सरकार ने अनलॉक-1 (Unlock-1) के तहत मंगलवार को एक और बड़ी छूट दी। सरकार ने प्रदेशभर में बार खोलने की इजाजत दे दी है। अब रेस्टोरेंट और होटल में बने बार खुल सकेंगे। लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। आबकारी विभाग के संयुक्त सचिव औंकारमल राजोतिया ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। उन्होंने कहा- अभी कोविड-19 (Covid-19) के दिशा-निर्देशों के पालन करते हुए राज्य में शराब की बिक्री पर रोक नहीं है। होटल और रेस्टोरेंट को भी खोलने की अनुमति दी जा चुकी है। ऐसे में गृह विभाग से प्राप्त सहमति के अनुसार, वैध लाइसेंस वाले बार को खोलने का फैसला किया गया है।

जयपुर में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस

प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 3 हजार 61 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 2 हजार 546 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1 हजार 399, पाली में 992, उदयपुर में 664, कोटा में 575, नागौर में 606, डूंगरपुर में 417, अजमेर में 468, झालावाड़ में 374, सीकर में 482, चित्तौड़गढ़ में 208, सिरोही में 384, टोंक में 200, जालौर में 252, भीलवाड़ा में 239, राजसमंद में 217, झुंझुनूं में 321, चूरू में 278, बीकानेर में 200, जैसलमेर में 112 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 92, बाड़मेर में 213, मरीज मिले हैं।

उधर, अलवर में 368, धौलपुर में 531, दौसा में 117, बारां में 64, सवाई माधोपुर में 89, करौली में 74, हनुमानगढ़ में 54, प्रतापगढ़ में 14 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 48, बूंदी में 12 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 88 लोग पॉजिटिव मिले।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 372 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 151 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 37, भरतपुर में 31, कोटा में 22, अजमेर में 14, नागौर में 12, बीकानेर में 10, पाली में 8, सीकर और चित्तौड़गढ़ में 6, भीलवाड़ा, अलवर, सिरोही और सवाई माधोपुर में 5-5, करौली और बारां में 4-4, गंगानगर, दौसा, उदयपुर और धौलपुर में 3-3, चूरू, बाड़मेर, बांसवाड़ा और जालौर में 2-2, झुंझुनू, राजसमंद, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए 23 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री