न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र / पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7975 नए केस आए सामने, 233 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस के 7 हजार 975 नए केस सामने आए हैं और 233 लोगों की मौत हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Jul 2020 9:38:19

महाराष्ट्र / पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7975 नए केस आए सामने, 233 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस के 7 हजार 975 नए केस सामने आए हैं और 233 लोगों की मौत हुई है। नए मामलों के सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2 लाख 75 हजार 640 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3 हजार 606 मरीजों को इलाज के बाद ठीक हो जाने के बाद डिस्चार्ज किया गया।

बुधवार तक राज्य में 1 लाख 52 हजार 613 लोग ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में रिकवरी रेट (Recovery Rate) 55.37% है। राज्य में अब तक वायरस की वजह से 10 हजार 928 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुंबई में मिले 1390 मरीज

मुंबई की बात करे तो पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1 हजार 390 नए केस सामने आए हैं और 62 लोगों की मौत हुई है। अब तक शहर में कोरोना वायरस के 96 हजार 253 केस दर्ज किए जा चुके हैं। इसमें से 67 हजार 830 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। मुंबई में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 5 हजार 464 हो गया है और मौजूदा समय में 22 हजार 959 एक्टिव केस हैं।

धारावी में मिले 23 नए मरीज

उधर मुंबई की झुग्गी-बस्ती इलाके धारावी में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 23 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल मरीजों की संख्या 2 हजार 415 हो गई। बृह्न्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, धारावी में पिछले करीब एक महीने के बाद एक ही दिन में 20 से अधिक मामले अब सामने आए हैं। 18 जून के बाद से धारावी में एक दिन में संक्रमण के 20 से कम ही मामले सामने आ रहे थे। सात जुलाई को तो केवल एकल संख्या में ही मामले सामने आए थे।

इसके साथ ही बीएमसी ने बताया कि मौजूदा समय में 1053 वेंटिलेटर एक्टिव कंडीशन में हैं और 125 इस्तेमाल में नहीं है क्योंकि मुंबई में उतने मरीज नहीं है जिन्हें वेंटिलेटर पर रखा जाए इसलिए ये इंस्टॉल तो किए गए हैं लेकिन इस्तेमाल में नहीं हैं। इसका ये मतलब नहीं हुआ कि वेंटीलेटर धूल खाने के लिए पड़े हैं, ये इस बात का संकेत है कि मुंबई में कोरोना वायरस की स्थिति बेहतर होती जा रही है। बीएमसी ने कहा कि मुंबई में रिकवरी रेट 70% है और ये बेहतर संकेत हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?