न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश / लॉकडाउन खुलते ही बेकाबू हुआ कोरोना, 10 हजार के पार हुई मरीजों की संख्या; मुख्यमंत्री ने जताई चिंता

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के बीते 24 घंटों में 192 नए मामले मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 हजार 241 तक पहुंच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Jun 2020 3:28:22

मध्यप्रदेश / लॉकडाउन खुलते ही बेकाबू हुआ कोरोना, 10 हजार के पार हुई मरीजों की संख्या; मुख्यमंत्री ने जताई चिंता

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के बीते 24 घंटों में 192 नए मामले मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 हजार 241 तक पहुंच गई है। जिसमें चार लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 431 हो गई है। प्रदेश में गुरुवार को 150 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए। अब तक 7047 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में कुल 2 हजार 768 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लॉकडाउन खुलने के बाद प्रदेश में नए मरीज मिलने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लॉकडाउन खुल जाने के कारण नए कोरोना संक्रमित मरीज आ रहे हैं, थोड़ी सी भी असावधानी संक्रमण बढ़ा सकती है।

भोपाल में मिले 85 नए मरीज

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा गुरुवार को देर रात जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, भोपाल में 85 नए मामले मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 हजार 12 हो गई, जिसमें संक्रमण से 69 की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 1 हजार 403 के स्वस्थ होने के बाद यहां 543 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। भोपाल में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए राज्य सरकार ने राजधानी को पांच दिन पूरी तरह खोलने और शनिवार और रविवार बंद रखने का फैसला किया है। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर पूरा प्रदेश संभल गया है, अब भोपाल पर मुख्य फोकस रहेगा। भोपाल के दो अस्पतालों से आज 37 मरीजों को पूरी तरह से ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। भोपाल में स्थित चिरायु अस्पताल से 33 और शासकीय होम्योपैथी अस्पताल से चार कोरोना पीड़ित स्वस्थ होकर अपने घर के लिए रवाना हुए। यह सभी मरीज भोपाल के अलग अलग स्थानों के हैं, जिन्हें पिछले दिनों कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भोपाल जिले में अभी तक 1 हजार 440 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। भोपाल का रिकवरी रेट 71% से अधिक है।

इसी प्रकार इंदौर में 41 नए मरीज मिलने के बाद वहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 हजार 922 हो गई। गुरुवार को इंदौर में संक्रमण से दो की मौत हुई, इसके साथ ही मरने वालों की तादाद 163 हो गई है।

जबलपुर में गुरुवार को 10 नए मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 296 हो गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सुबह आई रिपोर्ट में चार व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें दो महिलाएं एवं दो पुरुष शामिल हैं, जो एक ही परिवार के हैं। ये पूर्व में संक्रमित आये व्यक्ति के सम्पर्क में आने वालों में शामिल हैं।

हरदा में गुरुवार को 5 नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद दो दिनों में कोरोना संक्रमितो की संख्या 6 हो गई है। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ केके नागवंशी ने बताया कि हरदा शहर में गुरुवार को पांच नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। उन्होनें बताया कि हरदा नगर की श्रीधाम कालोनी मे एक युवक की कोरोना रिपोर्ट 10 जून को संक्रमित मिला था। इसके बाद उसके परिवार के चार लोग और संक्रमित पाए गए हैं। वहीं मानपुरा क्षेत्र में भी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है।

राज्य में 10,241 संक्रमित

इंदौर 3 हजार 922, भोपाल 2 हजार 12, उज्जैन 759, बुरहानपुर 379, नीमच 365, जबलपुर 283, खंडवा 274, सागर 242, ग्वालियर 233, खरगोन 212, देवास 146, मुरैना 139, धार 131, भिंड 110, मंदसौर 95, रतलाम 85, रायसेन 78, बड़वानी 62, श्योपुर 54, छतरपुर 41, राजगढ़ 39, शाजापुर 38, होशंगाबाद और विदिशा 37-37, रीवा 38, राजगढ़ 37, बैतूल 36, अशोकनगर 40, छिंदवाड़ा 30, डिंडोरी 29, दमोह 27, अनूपपुर 26, सतना 22, पन्ना 21, दतिया 20, नरसिंहपुर 18, शिवपुरी 20, सीधी 17, टीकमगढ़ में 19, आगरमालवा 15, झाबुआ 14, शहडोल 13, सिंगरौली 12, सीहोर 11, बालाघाट 12, उमरिया 10, गुना 9, मंडला 5, अलीराजपुर, हरदा और कटनी 4-4 और सिवनी में 2 मरीज संक्रमित हैं।

431 की मौत

इंदौर 163, भोपाल 69, उज्जैन 64, बुरहानपुर 20, खंडवा 17, खरगोन 13, सागर 13, जबलपुर 11, देवास और मंदसौर में 9-9, नीमच 5, धार और रतलाम में 4-4, रायसेन, राजगढ़्र, शाजापुर और होशंगाबाद में 3-3, ग्वालियर, सतना, सीहोर, बड़वानी, छिंदवाड़ा और श्योपुर में 2-2, मुरैना, आगरमालवा, झाबुआ, अशोकनगर, टीकमगढ़, दतिया, उमरिया और मंडला में एक-एक मरीज की मौत हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री