न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश / 734 नए मरीज मिले; कुल संक्रमित 37,298, 961 लोगों की हुई मौत

मध्य प्रदेश की बात करे तो शुक्रवार को 734 नए मरीज मिले। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37,298 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Aug 2020 11:17:13

मध्य प्रदेश / 734 नए मरीज मिले; कुल संक्रमित 37,298, 961 लोगों की हुई मौत

भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। पिछले 24 घंटों की बात करे तो 61 हजार 455 मरीज मिले वहीं, 937 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 20,88,611 हो गई है। जिनमें से 6,19,088 सक्रिय मामले हैं, 14,27,005 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 42,518 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, मध्य प्रदेश की बात करे तो शुक्रवार को 734 नए मरीज मिले। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37 हजार 298 हो गई है। इनमें 27 हजार 621 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 8 हजार 715 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 961 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उधर, भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कोविड-19 संक्रमित मरीजों के उपचार के दौरान अब उनके परिजनों से वीडियो कॉल से बातचीत कराई जाएगी। जिससे कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति के परिजनों को उनके उपचार और दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं से आश्वस्त कराया जा सकें।

हमीदिया अस्पताल में हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन नंबर स्थापित कर कोविड-19 भर्ती मरीजों से बातचीत के लिए जल्दी ही आदेश जारी किया जाएगा। संभागायुक्त कवीन्द्र कियावत ने हमीदिया अस्पताल की कोविड-19 समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए। बैठक में गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ अरुणा कुमार, संयुक्त आयुक्त अनिल द्विवेदी, सहित समाजसेवी संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।

इंदौर में कोरोना

इंदौर में शुक्रवार रात को कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा 184 पर पहुंच गया। यह संख्या 16 अप्रैल के बाद सबसे अधिक है, जब 178 मरीज मिले थे। 2261 सैंपल्स की रिपोर्ट में आए इन मरीजों से पॉजिटिव रेट भी 8.13 हो गया। अगस्त के सात दिन में ही 895 मरीज मिल चुके हैं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि उसने सैंपलिंग और टेस्ट भी बढ़ा दिए हैं।

शुक्रवार को रिकॉर्ड 2961 सैंपलिंग हुई। जिले में अब तक 1 लाख 51 हजार 795 सैंपलों की जांच हो चुकी है। अब शहर में पॉजिटिव मरीज 8 हजार 343 हैं, जबकि 330 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5 हजार 851 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 2 हजार 162 हो गई है।

रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा


अनलॉक-3 के तहत प्रदेश सरकार लोगों को कुछ और छूट देने जा रही है। भोपाल समेत प्रदेश के सभी जिलों में अब सिर्फ रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक ही रहेगा। यानी बाजार, होटल, रेस्टोरेंट दो घंटे और खुल सकेंगे। इसकी गाइडलाइन शुक्रवार को जारी की जाएगी। यदि किसी जिले में विशेष परिस्थितियां बन रही हैं तो वहां लॉकडाउन का फैसला राज्य स्तर पर चर्चा के बाद ही होगा।

बिना लक्षण वाले मरीजों के ‘होम आइसोलेशन’ तथा संदिग्ध मरीजों के ‘होम क्वारेंटाइन’के लिए गाइडलाइन जल्द आएगी। राजधानी में गुरुवार को 4 लोगों की मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी