न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड / 24 घंटे में मिले कोरोना के 66 नए मरीज, राज्य में 24 दिनों में दोगुना हुआ संक्रमण

झारखंड में सप्ताह दर सप्ताह राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Jun 2020 12:59:04

झारखंड / 24 घंटे में मिले कोरोना के 66 नए मरीज, राज्य में 24 दिनों में दोगुना हुआ संक्रमण

झारखंड में सप्ताह दर सप्ताह राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो रही है। आज से तीसर सप्ताह के पहले यानी 3-10 जून के बीच राज्य भर में सैंपलों की जांच में पॉजिटिव मिलने का प्रतिशत 3.11 था। उसके दूसरे सप्ताह (10-16 जून) के दौरान इसमें 0.41 की गिरावट आई है। इसके बाद पॉजिटिव मिलने का प्रतिशत घटकर 2.7 हो गया है। वहीं पिछले सप्ताह की बात करे तो इसमें 0.2 की और गिरावट आई है। इसके बाद मरीज मिलने का प्रतिशत 2.5 रह गया है। इस तरह दो सप्ताह पहले जहां राज्य में एक हजार सैंपलों की जांच में 31 से अधिक व्यक्ति संक्रमित मिल रहे थे। अब एक हजार सैंपलों की जांच में 25 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो रही है। संक्रमण घटने का परिणाम है कि राज्य की साप्ताहिक डबलिंग रेट भी काफी कम हो गया है। आईडीएसपी के स्टेट इंचार्ज डॉ राकेश दयाल के अनुसार वर्तमान साप्ताहिक ट्रेंड के हिसाब से राज्य में 24.22 दिनों में मरीज दुगना हो रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 66 नए मरीज

बता दे, राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 66 नए मरीज मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 24 पॉजिटिव मरीज सिमडेगा से, उसके बाद जमशेदपुर से 13 संक्रमित मिले। धनबाद में भी सात नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। सभी सात मरीज एक ही परिवार के हैं। ये 7 संक्रमित मरीज सोमवार को पॉजिटिव पाए गए एक सरकारी डॉक्टर के परिजन हैं। नए मरीजों के मिलने के बाद राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2 हजार 207 पहुंच गई है। वहीं, 51 मरीज ठीक होकर घर भी लौटे हैं। इसके साथ ही राज्य में रिकवरी रेट 69.31% हो गई है। लॉकडाउन में प्रवासियों की घर वापसी के बाद राज्य में लगातार कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। वहीं ठीक होने का आकंड़ा भी बढ़ रहा है। राज्य में अब तक 1 हजार 784 प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि राज्य में कुल मरीजों के ठीक होने का आकंड़ा बढ़कर 1 हजार 520 पहुंच गया है।

कम 'कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग' चिंता का विषय

वहीं, राज्य में कई जिलों में औसत स्तर पर भी 'कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग' नहीं हो रही है जिससे कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा भी उत्पन्न हो सकता है। चतरा में 41 पॉजिटिव मरीज मिले, लेकिन ट्रेसिंग मात्र 22 लोगों की हुई। पूरे राज्य की बात करें तो एक कोरोना पॉजिटिव मरीज पर मात्र 4।2 लोग की ही कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की गई है। अब स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग नहीं करने वाले जिलों को आगाह किया है। कहा गया है कि इसमें तेजी लाएं। हालांकि कई जिलों में कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग का काम अच्छे ढंग से किया गया है। राजधानी रांची में प्रति कोरोना पॉजिटिव मरीज पर 14।1 मरीज की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की गई है। 203 कोरोना पॉजिटिव केस पर यहां 2 हजार 783 कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की गई है। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग का सबसे अच्छा काम पश्चिमी सिंहभूम में किया गया है। एक मरीज पर 30 ट्रेसिंग की गई।

राज्य में 14 मरीजों की हुई मौत

राज्य में अब तक कोरोना से 14 लोगों की मौत हुई है। इनमें रांची के 7, बोकारो के 2 जबकि गुमला, हजारीबाग, सिमडेगा, कोडरमा और गिरिडीह में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है। प्रशासन राज्य में रिटायर्ड डीडीसी और बंगाल के एक मजदूर की मौत को आंकड़े में शामिल नहीं किया है।

1469 मरीज अब तक हो चुके स्वस्थ

राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों में कुल 1 हजार 469 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें बोकारो के 27, चतरा के 36, देवघर के 10, धनबाद के 109, दुमका के चार, पूर्वी सिंहभूम के 180, गढ़वा के 86, गिरिडीह के 51, गोड्डा के एक, गुमला के 67, हजारीबाग के 122, जामताड़ा के 20, खूंटी के 23, कोडरमा के 109, लातेहार के 46, लोहरदगा के 37, पाकुड़ के 30, पलामू के 45, रामगढ़ के 88, रांची के 144, सरायकेला के 29, साहेबगंज के तीन, सिमडेगा के 228 और पश्चिमी सिंहभूम के 47 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका