न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका और ब्राजील की तुलना में भारत में मिले ज्यादा केस, देश में अब तक 18.55 लाख मामले

देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब यह आंकड़ा बढ़कर 18 लाख 55 हजार 331 हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Aug 2020 10:43:13

अमेरिका और ब्राजील की तुलना में भारत में मिले ज्यादा केस, देश में अब तक 18.55 लाख मामले

देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब यह आंकड़ा बढ़कर 18 लाख 55 हजार 331 हो गया है। सोमवार को 52 हजार 50 नए मरीज मिले और 803 लोगों की मौत हुई। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 8 हजार 968 और आंध्र प्रदेश में 7 हजार 822 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। देश में सोमवार को 43 हजार 70 लोग ठीक भी हुए हैं। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी 12 लाख के पार हो गया। रिकवरी रेट इस समय 66.34% है। यानी हर 100 मरीजों में 66 लोग ठीक हो जा रहे हैं।

उधर, पिछले दो दिन ऐसे रहे जब अमेरिका और ब्राजील की तुलना में भारत में ज्यादा केस मिले। भारत से अधिक मामले अमेरिका (4,862,174), ब्राजील (2,751,665) में हैं। देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी कोरोना के 5 लाख 86 हजार 298 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक देश में 38 हजार 938 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, राहत की बात ये है कि अब तक कुल 12 लाख 30 हजार 509 मरीज इस वायरस के संक्रमण से रिकवर कर चुके हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ गई है। यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 38 हजार से अधिक है, जिसमें 4 हजार 21 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 1 लाख 24 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 10 हजार से अधिक है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक, देश में अब तक 2 करोड़ 8 लाख 64 हजार 750 लोगों की कोरोना टेस्टिंग की जा चुकी है। सोमवार को 6 लाख 61 हजार 182 लोगों की टेस्टिंग हुई।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष सिद्धारमैया कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुझे एहतियात के तौर पर डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती किया गया है। जो मेरे संपर्क में आए थे, वे अपनी जांच कराएं और खुद को आइसोलेट कर लें।'

महाराष्ट्र में कुल मरीजों का आंकड़ा 4 लाख 50 हजार को पार

कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित है। यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 4 लाख 50 हजार को पार कर गया है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 15 हजार 842 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 2 लाख 87 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 47 हजार से अधिक एक्टिव केस है। महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8 हजार 968 नए मामले सामने आए।

वहीं, लॉकडाउन के नियमों में बड़ी राहत देते हुए बृहन्मुंबई म्यूनिसपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने घोषणा की है कि 5 अगस्त से सभी दुकानें खुल सकेंगी। अब से इन पर ऑड-इवन रूल लागू नहीं होगा। कोरोना संक्रमण के 90 हजार से ज्यादा संक्रमित मरीजों के बीच राज्य सरकार ने पुणे महानगर पालिका के साथ मिलकर तीन जंबो फैसिलिटी बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए पुणे महानगरपालिका को 300 करोड़ रुपये खर्च करने हैं। इस पर भाजपा शासित पुणे महानगरपालिका का कहना है कि उसके पास पैसे नहीं हैं।

महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में सबसे अधिक केस

महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में सबसे अधिक केस हैं। यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 63 हजार से अधिक है। इसमें 4 हजार 241 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 2 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 56 हजार से अधिक है।

एक दिन में 100 से अधिक लोगों की हुई मौत

तमिलनाडु में संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या सोमवार को 2 लाख पार हो गई। पहली बार राज्य में एक दिन में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई। पिछले 23 घंटे में राज्य में संक्रमण के 5 हजार 609 ताजा मामले सामने आए। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या अब 2,63,222 हो गई। यहां संक्रमण से 109 लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 4 हजार 241 हो गई।

तमिलनाडु के बाद कर्नाटक में सबसे अधिक कोरोना केस सामने आ रहे हैं। यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 39 हजार से अधिक है, जिसमें 2 हजार 594 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 62 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 74 हजार से अधिक है।

बिहार में एक दिन में 36524 कोरोना जांच

बिहार में सोमवार को रिकॉर्ड 36 हजार 524 कोरोना सैंपल की जांच हुई। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसमें 2 हजार 297 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 59 हजार 567 हो गई। नौ लोगों ने दम तोड़ दिया। हालांकि, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1 हजार 871 संक्रमित कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। उधर, पटना के मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित कोरोना वार्ड में हर तीन घंटे पर डॉक्टर और डेढ़ घंटे पर नर्सिंग स्टाफ विजिट करेंगे। सोमवार को इसे लेकर आदेश दिए गए।

राजस्थान रोजाना मिल रहे एक हजार से ज्यादा मरीज

राजस्थान में लगातार दसवें दिन एक हजार से ज्यादा रोगी मिले। बीते 24 घंटे में 13 रोगियों की मौत भी हुई। इनमें जयपुर में 6, अजमेर में 3, राजसमंद में 2, नागौर-भरतपुर में 1-1 मौत हुई। उधर, सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि अलवर, बाड़मेर, बीकानेर समेत जिन जिलों में संक्रमण बढ़ रहा है, वहां लॉकडाउन और रात का कर्फ्यू लगाया जाए। सीमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन भी घोषित किया जा सकता है।

मध्यप्रदेश में जुलाई में बढ़ा संक्रमण

मध्यप्रदेश में अप्रैल से जून तक कोरोना की रफ्तार धीमी थी, लेकिन जुलाई शुरू होते ही इसमें तेजी आ गई। 1 जून से अनलॉक-1 लागू था, जबकि एक जुलाई से अनलॉक-2, लेकिन जुलाई में जून की तुलना में करीब 14 हजार केस ज्यादा रहे। देश में अप्रैल में संक्रमण दर 10.9% थी, जो 31 जुलाई को 4.1% पर आ गई, लेकिन प्रदेश में यह 4.4% से बढ़कर 8.8% तक पहुंच गई। राजधानी में पिछले 10 दिन से जारी लॉकडाउन मंगलवार की सुबह खत्म हो गया। जिला प्रशासन ने तय किया है कि इस अनलॉक में भी सख्ती बरकरार रहेगी। सभी बाजार रात 8 बजे तक बंद कर दिए जाएंगे और सुबह 5 बजे तक शहर में कर्फ्यू रहेगा।

अब तक किस राज्य में कितनी मौतें?

कुल 38 हजार 135 मौत के मामलों में से, महाराष्ट्र में सबसे अधिक 15 हजार 842, तमिलनाडु में 4 हजार 132, दिल्ली में 4 हजार 241, कर्नाटक में 2 हजार 496, गुजरात में 2 हजार 486, उत्तर प्रदेश में 1 हजार 730, पश्चिम बंगाल में 1 हजार 678, आंध्र प्रदेश में 1 हजार 474 और मध्य प्रदेश में 886 लोगों की मौत हुई है। अब तक राजस्थान में 703, तेलंगाना में 540, हरियाणा में 423, पंजाब में 423, जम्मू-कश्मीर में 396, बिहार में 329, ओडिशा में 197, झारखंड में 118, असम में 105, उत्तराखंड में 86 और केरल में 82 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत