न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 14 लाख के पार, 9 लाख हुए ठीक

कोरोना वायरस महामारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 14 लाख के पार पहुंच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Jul 2020 10:57:52

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 14 लाख के पार, 9 लाख हुए ठीक

कोरोना वायरस महामारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 14 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं, 32 हजार 350 से ज्यादा लोगों की अब तक कोरोना की चपेट में आकर मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में भारत में 48 हजार 661 कोरोना वायरस मामलों दर्ज किए गए हैं। कोरोना से अब तक 32 हजार 350 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात ये है कि देश में अब तक 9 लाख 01 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। आज देश में 705 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 63.91% पर पहुंच गया है। पॉजिटिविटी रेट 11% है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 4 लाख 55 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में 1 लाख 40 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

कोरोना वायरस के हर को देखते हुए एक बार फिर सिक्किम ने लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। रविवार को सिक्किम सरकार की ओर से घोषणा की गई है कि राज्य में लॉकडाउन 1 अगस्त तक लागू रहेगा। मुख्य सचिव एस सी गुप्ता ने एक अधिसूचना जारी कर कहा, 'हालात पर विचार-विमर्श करने के बाद, यह फैसला किया गया कि सिक्किम में लागू लॉकडाउन की अवधि एक अगस्त सुबह छह तक बढ़ाई जाए।'

केंद्र सरकार ने 1 अगस्त से विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को लाने के लिए वंदे भारत मिशन फेज-5 शुरू करने का फैसला लिया है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फेज-5 में यूएसए, कनाडा, कतर, ओमान, यूएई, सिंगापुर, यूके, पेरिस, सऊदी अरब, बहरीन, न्यूजीलैंड, फिलिपींस सहित कई देशों से भारतीयों को वापस लाया जाएगा।

लगातार बढ़ रही है कोरोना जांच की संख्या

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, 'इस लिहाज से भारत में प्रति दस लाख लोगों पर 11,798 जांच हो रही हैं जिसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है।' मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रयासों को केंद्रीय विशेषज्ञ दल मजबूती प्रदान कर रहे हैं। उसने कहा, 'स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पण के साथ किए गए प्रयासों से लोगों के स्वस्थ होने की दर में सुधार हो रहा है और मृत्यु दर लगातार कम हो रही है जो इस समय 2.38% है।'

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में 25 जुलाई तक 1 करोड़ 62 लाख 91 हजार 331 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। इनमें से शनिवार को 4 लाख 42 हजार 263 टेस्ट किए गए। महाराष्ट्र पुलिस डिपार्टमेंट में अब तक 8 हजार 483 कोरोना केस आ चुके हैं। इनमें से 1919 का इलाज चल रहा है, 6 हजार 471 ठीक हो चुके हैं, जबकि 93 पुलिसकर्मियों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

भारत दुनिया का तीसरा प्रभावित देश

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है। लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (4,248,194), ब्राजील (2,348,200) में हैं। देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय