न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में कोरोना / 24 घंटे में मिले 15968 नए मरीज, कुल संक्रमित 4.50 लाख के पार; सिर्फ चार दिन में 60 हजार नए केस सामने आए

देश में मंगलवार को कोरोना के 15 हजार 600 नए मरीज सामने आए इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 4 लाख 56 हजार 62 हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Jun 2020 8:47:03

भारत में कोरोना / 24 घंटे में मिले 15968 नए मरीज, कुल संक्रमित 4.50 लाख के पार; सिर्फ चार दिन में 60 हजार नए केस सामने आए

देश में मंगलवार को कोरोना के 15 हजार 968 नए मरीज सामने आए इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 4 लाख 56 हजार 183 हो गई। वहीं अच्छी खबर है कि 10 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए है। देश में हर रोज कोरोना के करीब 15 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। 19 जून को कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3 लाख 95 हजार थी, जो चार दिन बाद यानी 23 जून को बढ़कर 4 लाख 56 हजार को पार कर गई है। वहीं, 19 जून तक करीब 13 हजार लोगों की मौत हुई थी, जो 23 जून को 14 हजार 483 हो गई है। यानी चार दिन में करीब 1 हजार 500 लोगों ने जान गंवाई हैं।

दिल्ली की बात करे तो यहां एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 3 हजार 947 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। वहीं, 2 हजार 711 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे। बीते 24 घंटे में कोरोना की वजब से 68 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कुल संक्रमितों की संख्या 66 हजार 602 हो गई है। वहीं, 39 हजार 313 मरीज कोरोना संक्रमण को मात देने में सफल हो गए हैं। नए मरीजों के सामने आने के बाद अब एक्टिव की संख्या बढ़कर 24 हजार 988 हो गई है।

महाराष्ट्र में 3 हजार 214 नए मरीज सामने आए, यहां 248 लोगों की जान गई। देश में कोरोना का रिकवरी रेट भी 6% बढ़कर 56।38% हो गया है। आईएनएस शिवाजी के 8 कैडेट्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मुंबई में 824, ठाणे में 1,116 केस बढ़े। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 39 हजार 010 हो गई है, इनमें से 62 हजार 883 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 6 हजार 531 लोगों ने जान गंवाई। पुणे के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले में बीते 24 घंटे में 820 मामले सामने आए हैं, जबकि 13 मरीजों की मौत हुई। यहां कोरोना के मामलों की कुल संख्या 16851 है और अब तक 617 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना से देश में 14,483 मौतें, एक दिन में 468 लोगों ने तोड़ा दम; महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 6500 के पार

उत्तरप्रदेश की बात करे तो यहां मंगलवार को 571 नए मरीज बढ़े और 19 की जान गई। गौतमबुद्धनगर में 59, गाजियाबाद में 34 और लखनऊ में 26 पॉजिटिव केस मिले। राज्य में संक्रमितों की संख्या 18 हजार 893 पहुंच गई। यहां कोरोना से अब तक 588 लोगों ने दम तोड़ा है। उत्तरप्रदेश में बुधवार से एंटीजन टेस्ट शुरू होंगे। प्रदेश को एंटीजन टेस्ट किट मिल चुकी हैं। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर नगर और मेरठ जिलों में शुरू किया जाएगा। इसके अलावा, पूरे प्रदेश में स्क्रीनिंग के लिए 1 लाख से ज्यादा टीमें बनाई गई हैं।

मध्यप्रदेश में मंगलवार को 183 मामले सामने आए और 4 मौतें हुईं। सबसे ज्यादा 54 मरीज इंदौर में मिले। भोपाल में 29, मुरैना में 23, ग्वालियर में 6, जबलपुर में 5 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्य में अब तक 12 हजार 261 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 9 हजार 335 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना से अब तक 525 की जान गई।

राजस्थान में मंगलवार को 395 मामले आए। इनमें से जयपुर में 107, जोधपुर में 40, भारतपुर में 18 मरीज मिले। राज्य में संक्रमितों की संख्या 15 हजार 627 हो गई है। मंगलवार को मिले मरीजों में जयपुर में 107, धौलपुर में 53, जोधपुर में 40, सिरोही में 24, बाड़मेर में 21, जालौर में 19, भरतपुर में 18, पाली में 15, अजमेर में 13, सवाई माधोपुर में 11, भीलवाड़ा में 12, अलवर में 10, राजसमंद में 7, हनुमानगढ़ में 6, उदयपुर, सीकर और चूरू में 5-5, करौली और झुंझुनू में 4-4, नगौर, कोटा, दौसा और झालावाड़ में 3-3, बीकानेर में 2, दूसरे राज्य से आए 2 संक्रमित शामिल है। वहीं, 9 लोगों मौत भी हो गई। इनमें जोधपुर में 3, भीलवाड़ा में 2, गंगानगर, जयपुर, कोटा और सीकर में 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई। अब तक 365 लोग जान गंवा चुके हैं।

बता दे, कोरोना केस के लिहाज से दुनिया में भारत चौथे स्थान पर है। पहले नंबर पर अमेरिका है, जहां कुल केस की संख्या 24 लाख से अधिक है और 1.23 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरे नंबर पर ब्राजील है, जहां कुल केस की संख्या 11 लाख से अधिक है और 52 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। तीसरे नंबर पर रूस है, जहां कुल मरीजों का आंकड़ा 6 लाख के करीब है और अब तक 8 हजार 359 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले कुछ दिनों से दुनिया में हर रोज डेढ़ लाख से अधिक केस सामने आ रहे हैं। गनीमत की बात है कि पूरी दुनिया में कोरोना से जंग लड़कर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 50 लाख को पार कर गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका