न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एक दिन में रिकॉर्ड 13107 मरीज बढ़े, देश में कोरोना के अब तक 3.67 लाख केस; दिल्ली में मिले 2414 नए संक्रमित

देश में बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 13 हजार 107 नए मरीज सामने आए और 341 ने जान गंवाई। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3 लाख 67 हजार 264 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Jun 2020 9:05:04

एक दिन में रिकॉर्ड 13107 मरीज बढ़े, देश में  कोरोना के अब तक 3.67 लाख केस;  दिल्ली में मिले 2414 नए संक्रमित

देश में बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 13 हजार 107 नए मरीज सामने आए और 341 ने जान गंवाई। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3 लाख 67 हजार 264 हो गई है। दिल्ली में रिकॉर्ड 2 हजार 414 और उत्तरप्रदेश में 583 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि मंगलवार को उनकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी। आप विधायक आतिशी मार्लेना भी संक्रमित मिलीं। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह भी कोरोना की चपेट में आ गए। उधर,केंद्र के निर्देश पर दिल्ली में कोरोना की जांच फीस 2 हजार 400 रुपए तय की गई है। बता दे, रेलवे ने मरीजों के इलाज के लिए 5 राज्यों में 960 कोविड आइसोलेशन कोच तैनात किए। इनमें से दिल्ली में 503, उत्तर प्रदेश में 372, तेलंगाना में 60, आंध्र प्रदेश में 60, मध्य प्रदेश में 5 कोच में कोरोना का इलाज हो रहा है। दिल्ली को मिले कोच आनंद विहार स्टेशन, शकूर बस्ती और सराय रोहिल्ला स्टेशन पर खड़े किए गए।

तमिलनाडु में संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के पार हो गया। यह महाराष्ट्र के बाद दूसरा सबसे संक्रमित राज्य है। बुधवार को तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 2 हजार 174 नए केस सामने आए हैं। यह एक दिन में सामने आया अब तक बड़ा आंकड़ा है। साथ ही 48 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्‍य में कुल केस बढ़कर 50 हजार 193 हो गए हैं। तमिलनाडु में अब तक 576 लोगों की जान गई है।

महाराष्ट्र में बुधवार को 3 हजार 307 मरीज बढ़े और 114 लोगों ने जान गंवाई। मुंबई में 1 हजार 365, ठाणे में 839 और पुणे में 362 केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 16 हजार 752 पहुंच गया है। इनमें से 51 हजार 922 एक्टिव मरीज हैं, यहां कोरोना से अब तक 5 हजार 651 मौतें हुई हैं।

गुजरात में कोरोना के अब तक 25 हजार 148 केस हुए हैं। बीते दिन कोरोना के 520 नए मरीज सामने आए। कोरोना के अभी 6 हजार 149 एक्टिव केस हैं। अब तक इस वायरस से 1 हजार 561 मरीजों की जान गई है और 17 हजार 438 ठीक हुए हैं।

मध्यप्रदेश में बुधवार को 161 नए मरीज सामने आए और 6 ने जान गंवाई। भोपाल में 49, इंदौर में 44, खरगोन और ग्वालियर में 10-10 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 11 हजार 244 हो गई, इनमें से 2 हजार 374 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 482 लोगों की मौत हुई।

राजस्थान में बुधवार को कोरोना के 326 नए मामले सामने आए और 5 की जान गई। जयपुर में 60, धौलपुर में 55 और जोधपुर में 35 केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 13 हजार 542 पहुंच गया, इनमें से 2 हजार 762 एक्टिव केस हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 313 हो गई।

बता दे, कोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार और बुधवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। पीएम मोदी की बैठक में हिस्सा लेने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बात पर निराशा जताई कि पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस में केंद्र और राज्य की चुनौतियों व सीमाओं पर चर्चा नहीं हुई। बता दे, राज्यों मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब लॉकडाउन की अफवाहों से लड़ने और अनलॉक 2.0 की योजना बनाने की आवश्यकता है। पीएम मोदी ने कहा कि राज्य बुनियादी ढांचे और निर्माण संबंधी कार्यों को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाएं। साथ ही पीएम ने कहा कि राज्य आने वाले महीनों में प्रवासी मजदूरों के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए कदम उठाएं।

5 दिन, जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख - केस

18 जून - 13107
13 जून - 12031
14 जून - 11374
12 जून - 11314
16 जून - 11086

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका