न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 1366 नए मामले; मौत का आंकड़ा 900 के पार

देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Jun 2020 9:57:19

दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 1366 नए मामले; मौत का आंकड़ा 900 के पार

देश में हर दिन रिकॉर्ड स्तर पर कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 9 हजार 985 नए केस सामने आए वहीं, 279 लोगों की मौत हुई हैं। बुधवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 2 लाख 76 हजार 583 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 7745 की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 33 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। देश में लगातार सातवीं बार 10 हजार करीब कोरोना संक्रमतों की संख्या बढ़ी है।

तारीख - केस
9 जून - 9985
8 जून - 9987
7 जून - 10884
6 जून - 10428
5 जून - 9379
4 जून - 9847
3 जून - 9689

देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। यहां 24 घंटे में संक्रमण के 1 हजार 366 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल केस का आंकड़ा 30 हजार को पार कर चुका है। दिल्ली सरकार की ओर से बुधवार सुबह ये आंकड़े जारी किए गए। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में रोज 1 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं, जो चिंता का विषय हैं।

मंगलवार रात 12 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, अब दिल्ली में कुल कोरोना केस की संख्या 31 हजार 309 है। बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों की मौत हुई और मरने वालों का आंकड़ा इसी के साथ 905 पहुंच गया। वहीं, 504 लोगों के ठीक हो जाने से कुल डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या 11 हजार 861 हो गई है। अब दिल्ली में 18000 से अधिक एक्टिव मामले हैं।

अरविंद केजरीवाल की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव

वहीं, दूसरी ओर तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपना कोरोना वायरस का टेस्ट करवाया। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि मरीजों के बढ़ने के साथ ही बेड और वेंटिलेटर की संख्या लगातार कम होती जा रही है। अब दिल्ली सरकार की ओर से बेड की संख्या बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं, जिनमें कुछ अन्य प्राइवेट अस्पताल और होटलों को कोविड अस्पताल में तब्दील करने का प्लान है। दिल्ली की मौजूदा स्तिथि की बात करे तो कुल 8821 हॉस्टिपटल बेड, 582 ICU बेड, 468 वेंटिलेटर बेड और 3590 ऑक्सीजन सपोर्ट वाले बेड हैं, जो पूरी तरह से कोरोना वायरस महामारी के पीड़ितों के लिए रिजर्व हैं। लेकिन इनमें से आधे से अधिक भर भी चुके हैं।

5 स्टार होटल को बनाया जा सकता है मेक शिफ्ट अस्पताल

अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से अन्य बड़े अस्पतालों और 4 स्टार, 5 स्टार होटलों को अस्थाई रूप से कोविड अस्पताल बनाने की कोशिश जारी है। इनमें बेड के खर्च की अधिकतम सीमा को 10 हजार रुपये प्रति दिन तक तय किया जा सकता है, जिसमें खाना, इलाज और हाउस कीपिंग का काम शामिल हो।

वहीं, मंगलवार को हुई बैठक के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि अगर दिल्ली में ऐसी ही रफ्तार रहती है, तो जुलाई के अंत तक सिर्फ दिल्ली में ही पांच लाख से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले होंगे, तब करीब 80 हज़ार बेड की जरूरत अस्पतालों में होगी। अभी दिल्ली में सिर्फ 8000 के करीब ही बेड कोरोना पीड़ितों के लिए रिजर्व हैं।

दिल्ली में आज से सस्ती हुई शराब

वहीं, दिल्ली में आज से शराब सस्ती हो जाएगी। अरविंद केजरीवाल की सरकार का दिल्ली में बिकने वाली शराब पर से 70% स्पेशल कोरोना टैक्स खत्म करने का फैसला आज से प्रभावी हो जाएगा। दिल्ली सरकार ने शराब पर 5% वैट बढ़ा दिया है। शराब के दाम पर अब 25% वैट लगेगा। अब तक 20% वैट शराब पर लागू होता था। सरकार ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

आपको बता दें कि दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच शराब की दुकानों को खोलने का फैसला लिया गया था। इस दौरान शराब की दुकानों पर हजारों की भीड़ उमड़ती देखी गई थी। इसे रोकने के लिए सरकार ने शराब के दाम में 70% स्पेशल कोरोना टैक्स लगाने का फैसला लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका