न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / नहीं थम रहा कोरोना का कहर, एक दिन मिले 3,788 नए मरीज; कुल आंकड़ा 70 हजार के पार

राजधानी दिल्‍ली में मंगलवार को कोरोना के 3 हजार 947 मामले सामने आए थे वहीं, आज बुधवार को कोरोना के 3 हजार 788 नए मरीज सामने आए। इ

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Jun 2020 11:23:38

दिल्ली / नहीं थम रहा कोरोना का कहर, एक दिन मिले 3,788 नए मरीज; कुल आंकड़ा 70 हजार के पार

राजधानी दिल्‍ली में मंगलवार को कोरोना के 3 हजार 947 मामले सामने आए थे वहीं, आज बुधवार को कोरोना के 3 हजार 788 नए मरीज सामने आए। इन नए मामलों के साथ दिल्ली में कोरोना के संक्रमण का आंकड़ा 70 हजार 390 तक पहुंच गया है। इसी के साथ, बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के चलते 64 मरीजों की मृत्‍यु हुई है। कोरोना संक्रमण के चलते अब तक 2 हजार 365 मरीजों की मौत हो चुकी है।

दिल्‍ली सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्‍ली में फिलहाल एक्टिव केस की संख्‍या 26 हजार 588 है। अब तक 41 हजार 437 मरीज स्‍वस्‍थ्‍य होकर अपने घर जा चुके हैं। इनमें 2 हजार 124 मरीजों को बीते 24 घंटे के अंतराल में अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज किया गया है। उल्‍लेखनीय है कि दिल्‍ली में अनलॉक 1।0 के बाद कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है।

दिल्‍ली सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा जारी किए आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि अनलॉक 1।0 लागू होने के बाद दिल्‍ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या में तेजी से इजाफा हुआ है। आलम यह है कि बीते सात दिनों दिल्‍ली में 23 हजार 288 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना संक्रमण के मामलों में दिल्‍ली रोजाना अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। बीते 24 घंटे की बात करें तो दिल्‍ली में एक बार फिर रिकॉर्ड टूटा है और एक ही दिन में 3 हजार 788 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

coronavirus,coronavirus cases in delhi,covid 19 cases in delhi,arvind kejriwal

बता दे, दिल्ली में 10000 बेड की क्षमता वाला कोविड केयर सेंटर अस्पताल बन रहा है। यह अस्पताल गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बैठक के बाद बनाने का फैसला लिया गया। दरअसल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) ने गृह मंत्री अमित शाह से इस अस्पताल में आईटीबीपी (ITBP) के तैनाती की मांग की थी। इस पर गृह मंत्री ने जवाब दिया था कि पहले ही आइटीबीपी की तैनाती का फैसला हो चुका है। इस कोविड अस्पताल यानि कोविड केयर सेंटर को चार एजेंसियों की मदद से तैयार किया जा रहा है। इन एजेंसियों में केन्द्र सरकार, आइटीबीपी, दिल्ली सरकार और राधा स्वामी सत्संग बेयास शामिल है। इस अस्पताल का संचालन 2 दिन बाद 2000 बेड की क्षमता के साथ शुरू हो जाएगा। वहीं, जुलाई के पहले हफ्ते में यह अपनी पूरी क्षमता 10000 बेड के साथ काम करेगा। एसडीएम महरौली सोनालिका जिवानी इस सेंटर की नोडल ऑफिसर और इंचार्ज हैं। उनका कहना है यहां अलग तरीके के बिस्तर होंगे और वॉशरूम के समुचित इंतजाम होगा। आइटीबीपी की टीम इस कोविड केयर सेंटर में पहुंच गई है। यहां पहुंचने के बाद आइटीबीपी की टीम ने कोविड केयर सेंटर की संचालन व्यवस्था देखनी शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री