न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बादाम केसर खीर : अगर मीठे के शौकीनों को मिल जाए यह डिश तो लगेगा हो गई मुराद पूरी #Recipe

मीठा खाना पसंद करने वाले हमेशा किसी नए स्वाद की तलाश में रहते हैं। बाजार में मिठाइयों की कई वैरायटी मिल जाती हैं। घरों में भी जब-तब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 May 2024 4:47:31

बादाम केसर खीर : अगर मीठे के शौकीनों को मिल जाए यह डिश तो लगेगा हो गई मुराद पूरी #Recipe

मीठा खाना पसंद करने वाले हमेशा किसी नए स्वाद की तलाश में रहते हैं। बाजार में मिठाइयों की कई वैरायटी मिल जाती हैं। घरों में भी जब-तब स्वीट डिश बनाई जाती है। चाहे कोई त्योहार हो या फिर खुशी का कोई मौका, मुंह मीठा कराकर ही इसका जश्न मनाया जाता है। आज हम मीठे के शौकीनों के लिए लेकर आए हैं बादाम केसर खीर की रेसिपी। यह न सिर्फ स्वाद से भरपूर स्वीट डिश है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होती है। यूं तो खीर कई तरह से बनाई जाती है। पारंपरिक तौर पर बनने वाली चावल की खीर के अलावा सेवई खीर, खजूर की खीर सहित कई प्रकार काफी फेमस हैं। आप हमारे द्वारा बताई विधि फॉलो कर घर पर बनाएं स्वादिष्ट बादाम केसर खीर। इसे गरमागरम सर्व करें। खीर को अगर ठंडी खाना पसंद करते हैं तो इसे फ्रिज में कुछ देर रख दें और उसके बाद परोसें।

badam kesar kheer,badam kesar kheer sweet dish,badam kesar kheer tasty,badam kesar kheer delicious,badam kesar kheer function,badam kesar kheer home,almond

सामग्री (Ingredients)

बादाम – 1 कप
दूध – 1 लीटर
केसर धागे – 2 चुटकी
देसी घी – 1 टेबल स्पून
इलायची पाउडर – 1/4 टी स्पून
चीनी – स्वादानुसार

badam kesar kheer,badam kesar kheer sweet dish,badam kesar kheer tasty,badam kesar kheer delicious,badam kesar kheer function,badam kesar kheer home,almond

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बाउल में बादाम लें और उनके ऊपर उबलता हुआ गरम पानी डाल दें।
- इसके बाद लगभग 10 मिनट तक बादाम को गरम पानी में ही भीगे रहने दें।
- इसके बाद छलनी की मदद से सारे बादाम को निकाल लें और उनके ऊपर ठंडा पानी डालते हुए धो लें।
- इस प्रक्रिया को अपनाने से बादाम का छिलका ठीक तरह से आसानी से निकल जाएगा।
- अब छिलका निकले सारे बादाम को मिक्सर जार में डाल दें और उसमें थोड़ा सा पानी डालकर उन्हें अच्छी तरह से ब्लेंड करते हुए बारीक पेस्ट तैयार कर लें।
- अब एक कड़ाही में देसी घी डालकर गरम करें। घी पिघलने के बाद उसमें बादाम का पेस्ट डालकर भूनें।
- बादाम पेस्ट को धीमी आंच पर चम्मच से चलाते हुए तब तक भूनें जब तक कि पेस्ट का रंग लाइट ब्राउन न हो जाए।
- पेस्ट को भुनने में 7-8 मिनट का वक्त लगेगा। जब बादाम पेस्ट अच्छी तरह से भुन जाए तो उसमें दूध डालें और अच्छी तरह से मिला दें।
- इसके बाद गैस की फ्लेम तेज कर कड़ाही को ढककर खीर को पकने दें। बीच-बीच में खीर को चम्मच या करछी की मदद से चलाते रहें।
- जब खीर उबलने लगे तो उसमें इलायची पाउडर, स्वादानुसार चीनी और केसर डालकर करछी से अच्छी तरह से चलाते हुए मिक्स करें।
- कुछ देर और पकाने के बाद गैस बंद कर दें। तैयार है बादाम केसर खीर।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम