न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्‍ली में कोरोना के 2373 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 92 हजार के पार; कुल 2864 लोगों की हुई मौत

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार मिलना जारी है। गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के 2 हजार 373 नए मरीज सामने आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Jul 2020 10:18:19

दिल्‍ली में कोरोना के 2373 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 92 हजार के पार; कुल 2864 लोगों की हुई मौत

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार मिलना जारी है। गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के 2 हजार 373 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 92 हजार 175 पहुंच गयी है। वहीं, कोरोना वायरस की इस महामारी की वजह से आज 61 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वायरस की बीमारी से मरने वालों को आंकड़ा बढ़कर 2 हजार 864 हो गया है। राजधानी में अब तक 63 हजार 7 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राजधानी में अभी 26 हजार 304 सक्रिय मामले हैं।

दिल्ली स्वास्थ विभाग ने जानकारी दी कि गुरुवार को दिल्ली में 20 हजार 22 कोरोना जांच की गई। इसमें 10 हजार 978 आरटी-पीसीआर टेस्ट और 9 हजार 844 रैपिड एंटीजन टेस्ट जांच शामिल हैं। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 445 हो गई है।

अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया प्लाज्मा बैंक

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को देश के पहले प्‍लाज्‍मा बैंक का उद्घाटन किया। इसे ILBS अस्‍पताल चलाएगा। यह बैंक कोविड-19 के रोगियों के लिए बहुत बड़ी मदद है। केजरीवाल ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी बताया कि कौन, कहां, कैसे, किस प्रक्रिया के तहत प्लाज्मा दान कर सकता है। उन्होंने इसके लिए टोल फ्री नंबर 1031 और व्हाट्सएप नंबर 8800007722 जारी किया है। इन नंबरों पर डोनर रजिस्ट्रेशन करा सकता है। इस पर दान करने के इच्छुक लोग फोन कर प्लाज्मा दान करने की आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। केजरीवाल ने य भी साफ कर दिया है कि जिन लोगों को प्लाज्मा की जरूरत है वो इस नंबर पर बिल्कुल कॉल न करें।

ILBS अस्‍पताल ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित और उसके बाद ठीक हो चुके लोग अपना प्‍लाज्‍मा डोनेट कर सकते हैं। अस्‍पताल का कहना है कि ऐसे लोगों का संक्रमण से ठीक हुए कम से कम 14 दिन हो जाना चाहिए और डोनर खुद को पूरी तरह से स्‍वस्‍थ अनुभव कर रहा हो।

ऐसे लोग जो प्लाज्मा डोनेट कर सकते हैं

- कोरोना पॉजिटिव हुए हों
- अब निगेटिव हो गए हों
- ठीक हुए 14 दिन हो गए हों
- स्वस्थ महसूस कर रहे हों और प्लाज्मा डोनेट करने के लिए उत्साहित हों
- उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच हों

ऐसे लोग जो प्लाज्मा नहीं दे सकते

- जिनका वजन 50 किलो से कम है
- महिला जो कभी भी प्रेग्नेंट रही हो या अभी हों
- डायबिटीज के मरीज जो इंसुलिन ले रहे हो
- ब्लड प्रेशर 140 से ज्यादा हो
- ऐसे मरीज जिनको बेकाबू डायबिटीज हो या हाइपरटेंशन हो
- कैंसर से ठीक हुए व्यक्ति
- जिन लोगों को गुर्दे/ह्रदय/ फेफड़े या लीवर की पुरानी बीमारी हो

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत