न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बीजेपी MLA ने दीप जलाने के नाम पर निकाला मशाल जुलूस, नहीं मानी PM मोदी की बात

देश की जनता ने तो पीएम की अपील का पालन किया, लेकिन तेलंगाना के बीजेपी विधायक राजा सिंह पर पीएम मोदी की अपील का असर नजर नहीं आया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Apr 2020 11:53:49

बीजेपी MLA ने दीप जलाने के नाम पर निकाला मशाल जुलूस, नहीं मानी PM मोदी की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को रविवार 5 अप्रैल रात 9 बजे 9 मिनट तक दीये, मोमबत्ती जलाने के लिए आग्रह किया था। जिसका पूरे देश ने अमल किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा गया। लेकिन एक-दो तस्वीरें ऐसी सामने आईं जिन्होंने पीएम मोदी की नसीहत के साथ ही कोरोना वायरस के खतरे को भी ताक पर रख दिया। देश की जनता ने तो पीएम की अपील का पालन किया, लेकिन तेलंगाना के बीजेपी विधायक राजा सिंह पर पीएम मोदी की अपील का असर नजर नहीं आया। राजा सिंह ने अपने समर्थकों के साथ हाथों में मशाल लेकर सड़क पर उतर गए। राजा सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मशाल जुलूस निकाला और गो बैक चीनी वायरस के नारे भी लगाए। लेकिन इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की उस नसीहत की ही धज्जियां उड़ी दीं, जिसमें पीएम ने कहा था कि लोग दीया और कैंडल जलाएं लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। राजा सिंह न सिर्फ समर्थकों की भीड़ लेकर सड़क पर उतर गए, बल्कि कोरोना के खिलाफ उनकी इस कोशिश में सोशल डिस्टेंसिंग का नामो-निशान भी नजर नहीं आया।

आवास पर नजर आई भारी भीड़

तेलंगाना के अलावा बीजेपी विधायक से जुड़ी एक घटना महाराष्ट्र के वर्धा से सामने आई। यहां बीजेपी विधायक दादाराव केचे के आवास पर भारी भीड़ नजर आई। दरअसल, दादाराव केचे का जन्मदिन था, जिस अवसर पर उन्होंने लॉकडाउन के दौरान परेशान लोगों को राशन बांटने का फैसला लिया। लेकिन जब उनके आवास पर जरूरतमंद लोग पहुंचे तो तस्वीर भयावह नजर आई।

विधायक के आवास पर बड़ी तादाद में पुरुष और महिला राशन लेने के लिए पहुंचे। यानी एक तरफ जहां पूरा देश सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहा है और कोरोना से बचाव के ये सबसे अहम तरीका बताया जा रहा है, वहीं राशन बांटने के नाम पर बीजेपी विधायक के घर ये नियम पूरी तरह टूटता दिखाई दिया।

बता दे, तेलंगाना में 334 कोरोना संक्रमित मामले सामने आ चुके है। जिसमें से 290 अभी भी एक्टिव है वहीं, 11 लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका