न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस : अटारी-वाघा बॉर्डर के रिट्रीट समारोह पर लगी रोक

कोरोना वायरस के चलते अटारी-वाघा सीमा (Attari-Wagha Border) पर मशहूर रिट्रीट समारोह निलंबित होने के कारण अमृतसर (Amritsar) में पर्यटकों की आमद कम हो गई है, जिसका भोजनालयों और छोटे कारोबारों पर बुरा असर पड़ा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Mar 2020 11:05:20

कोरोना वायरस : अटारी-वाघा बॉर्डर के रिट्रीट समारोह पर लगी रोक

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में इटली से लौटा एक व्यक्ति को कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना वायरस से बढ़ते मामले से भारत में खौफ का माहौल है। लोग भीड़ वाली जगहों पर जाने से कतरा रहे है।

कोरोना वायरस के चलते अटारी-वाघा सीमा (Attari-Wagha Border) पर मशहूर रिट्रीट समारोह निलंबित होने के कारण अमृतसर (Amritsar) में पर्यटकों की आमद कम हो गई है, जिसका भोजनालयों और छोटे कारोबारों पर बुरा असर पड़ा है। कोरोना वायरस से अमृतसर के होटल और पर्यटन उद्योग को भी नुकसान हुआ है।

टैक्सी ऑपरेटर्स को हुआ भारी नुकसान

हर दिन लगभग 50 हजार पर्यटक सीमा की यात्रा पर आते थे। इनमें से अधिकतर पर्यटक रिट्रीट समारोह की झलक पाने आते थे, जिसे अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है। टैक्सी ऑपरेटर रमन शर्मा ने कहा कि समारोह निलंबित होने से पहले वे रोजाना सैंकड़ों बुकिंग लिया करते थे। वे पर्यटकों को अंतरराष्ट्रीय सीमा की यात्रा के लिये छोटे-बड़े वाहन मुहैया कराते हैं।

शर्मा ने गुरुवार को कहा कि हाल ही में कोरोना वायरस के चलते रिट्रीट समारोह निलंबित होने से मेरी रोजी-रोटी पर बहुत बुरा असर पड़ा है।' उन्होंने कहा कि उन्हें उनके लिये काम करने वाले 20 ड्राइवरों को वेतन देना है, लेकिन अब उनके लिये हालात बहुत मुश्किल हो गए हैं।

अगले आदेश तक जारी रहेगी पाबंदी

अमृतसर के उपायुक्त शिवदुल्लर सिंह ढिल्लों ने कहा, 'कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते डर के चलते रिट्रीट समारोह रोक दिया गया है। जन स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए यह फैसला लिया गया। अगले आदेश तक लोगों के प्रवेश पर पाबंदी जारी रहेगी।'

सीमा की ओर जा रहे 25 किलोमीटर लंबे अमृतसर-अटारी रोड पर स्थित मशहूर होटल-सह-रेस्त्रां 'सरहद' में भी सन्नाटा छाया हुआ है। इसके मालिक अमन जसपाल ने कहा कि रिट्रीट समारोह निलंबित होने के बाद उनके रेस्त्रा (Restaurant) में पर्यटकों की आमद में भारी गिरावट आई है।

उन्होंने कहा, 'मौजूदा हालात में सरकार को होटल उद्योग को सेवा कर से छूट देनी चाहिये क्योंकि कर्मचारियों, बिजली के बिल (Electricity Bill) और अन्य चीजों पर खर्च से बचा नहीं जा सकता। सरकार को कम से कम भारत-पाक सीमा के निकट स्थित होटलों को बचाने के लिये छोटे-छोटे कदम उठाने चाहिये।'

आपको बता दे, दिल्ली में कोरोना वायरस से बढ़ते मामलों को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने 31 मार्च तक सभी सिनेमाघरों को बंद कर दिया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से खौफ में न आने और सावधानियां बरतने की अपील की है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि केंद्र सरकार के मंत्री भी विदेश दौरे पर नहीं जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से नहीं घबराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़नी है और चेन को फैलने से रोकना है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि सरकार इस समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। हर स्तर पर उचित कदम उठाए जा रहे हैं। सभी मंत्रालय और राज्य सरकार आपसी तालमेल के साथ इसे फैलने से रोकने में लगे हुए हैं। फिलहाल वीजा सुविधा को सस्पेंड कर दिया गया है। पीएम ने कहा कि कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए लोगों को एकजुट होने से बचना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर